iOS 14 से उठा पर्दा, इन iPhone को मिलेगा Apple का यह ऑपरेटिंग सिस्टम

iOS 14 में सबसे बड़ा बदलाव ऐप लाइब्रेरी व्यू है, जो एक सिंगल स्क्रीन पर कई ऐप्स को अपने आप ग्रुप करता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 23 जून 2020 10:55 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 6s से लेकर iPhone SE (2020) तक सभी आईफोन को मिलेगा नया iOS 14
  • Android के समान नए PIP मोड के साथ आता है नया आईओएस 14
  • नया ट्रांसलेटर ऐप भी जोड़ा गया, लेकिन हिंदी भाषा का नहीं है सपोर्ट

iPhone 6s से लेकर iPhone SE (2020) तक सभी फोन को मिलेगा iOS 14


Apple ने iOS 14 को अपने लेटेस्ट मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम के रूप में पेश कर दिया है। नया iOS वर्ज़न इंटरफेस में बदलावों के साथ आता है और साथ ही कंपनी ने नए वर्ज़न में कई नए फीचर्स को भी जोड़ा है। आईओएस 14 में एक ऐप लाइब्रेरी और रीडिजाइन किए गए विजेट शामिल किए गए हैं। इसके अलावा पिक्चर-इन-पिक्चर (PiP) सपोर्ट को भी अपडेट किया गया है, जिससे आप किसी अन्य ऐप्स के ऊपर भी एक छोटी स्क्रीन के जरिए वीडियो देख सकते हैं। नया ऐप्प्ल ऑपरेटिंग सिस्टम एक एडवांस Siri लेकर आया है, जिसमें अब फुल-स्क्रीन इंटरफेस नहीं है और आपकी किसी भी स्क्रीन पर विजेट ला सकता है। इसके अलावा, iOS 14 एक ट्रांसलेट ऐप के साथ आता है, जो Google ट्रांसलेशन के का एक प्रतियोगी होगा और दो अलग-अलग भाषाओं में साइड-बाय-साइड ट्रांसलेशन का फीचर देगा।
Advertisement
 

किन आईफोन को मिलेगा नया iOS 14 

iOS 14 अपडेट आईओएस 13 पर काम करने वाले सभी iPhone मॉडल पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। इसका मतलब है कि नया आईओएस वर्ज़न iPhone 6s से लेकर iPhone SE (2020) तक सभी आईफोन पर काम करेगा। विस्तार से बताएं तो iOS 14 ऑपरेटिंग वर्ज़न iPhone SE (2020), iPhone XS, iPhone XS Max, iPhone XR, iPhone X, iPhone 8, iPhone 8 Plus, iPhone 7, iPhone 7 Plus, iPhone 6s, iPhone 6s Plus और iPhone SE पर काम करेगा।
 

iOS 14 के कुथ महत्वपूर्ण फीचर्स

आईओएस 14 में सबसे बड़ा बदलाव ऐप लाइब्रेरी व्यू है, जो एक सिंगल स्क्रीन पर कई ऐप्स को अपने आप ग्रुप करता है। एक "जिगल मोड" है जो आपको अपने होम स्क्रीन से अलग-अलग पेज को छिपाने और उन्हें ऐप लाइब्रेरी व्यू में स्थानांतरित करने की अनुमति देता है। Apple एक स्मार्ट स्टैक फीचर भी लाया है जो पूरे दिन कई तरह के विजेट दिखाता है।

वीडियो प्रेमियों के लिए, iOS 14 पिक्चर-इन-पिक्चर सपोर्ट लाता है जो आपको वीडियो देखते समय या फेसटाइम कॉल पर बात करते हुए अपने आईफोन पर ऐप्स एक्सेस करने की सुविधा देता है। यह फीचर एंड्रॉयड डिवाइस पर लंबे समय से मौजूद PiP जैसे काम करता है और देखने में भी इसके समान लगता है।
Advertisement
 

लेटेस्ट आईओएस 14 Siri को एक नए अनुभव में बदल देता है, जो आपके डिस्प्ले के निचले भाग में दिखाई देता है। इससे पहले के वर्ज़न में सिरी वॉइस असिस्टेंट आपके डिवाइस की पूरी स्क्रीन पर कब्जा कर लेता था।

एक और महत्वपूर्ण फीचर नया ट्रांसलेट फीचर है। लंबे समय के इंतज़ार के बाद Apple नया ट्रांसलेट ऐप लाया है जो Google Translate के समान काम करता है और उपयोगकर्ताओं को विभिन्न भाषाओं के बीच अनुवाद करने का विकल्प देता है। ऐप शुरू में अंग्रेज़ी समेत 11 भाषाओं को सपोर्ट करता है। हालांकि आपको इसमें इंडिक भाषा नहीं मिलेगी- यहां तक ​​कि हिंदी भी नहीं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iOS 14, iOS 14 compatibility, iOS 14 Features, Apple iOS 14
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  3. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  4. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  5. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  7. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  2. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  3. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  4. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  5. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  7. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  8. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  9. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  10. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.