इंटेक्स एक्वा जेनएक्स का रिव्यू

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 23 मार्च 2016 12:21 IST
इंटेक्स भारत की सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों में से एक है। इंटेक्स स्मार्टफोन की कीमतें भी स्मार्टफोन बाजार में कंपनी की सफलता की एक बड़ी वजह हैं। कंपनी अक्सर अपने प्रोडक्ट के लिए बेहतरीन सर्विस नेटवर्क देने का दावा करती रहती है। आज हम इंटेक्स के मौजूदा सबसे महंगे स्मार्टफोन इंटेक्स एक्वा जेनएक्स का रिव्यू करेंगे। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने 13,299 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था। जेनएक्स फिलहाल 12,000 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। जेनएक्स स्मार्टफोन के जरिए इंटेक्स ने प्रीमियम स्मार्टफोन देने की कोशिश की है और फोन कंपनी द्वारा पिछले लॉन्च किए स्मार्टफोन से कहीं ज्यादा शानदार है। यहां पढ़ें इस इंटेक्स एक्वा जेनएक्स का रिव्यू।

लुक एंड डिजाइन
Advertisement
दूसरे प्रीमियम स्मार्टफोन की तरह ही इंटेक्स ने अपने इस स्मार्टफोन में सॉलिड कोल्ड मेटल बॉडी दी है। हालांकि ऊपर और नीचे की तरफ प्लास्टिक स्ट्रिप है। रियर पैनल मेटेलिक यूनिबॉडी का बना है। जिसका मतलब है कि बैटरी रिमूवेबल नहीं है। फोन का लुक ठीकठाक है।
 

फोन का अगला हिस्सा स्क्रैच रेजिस्टेंट है जिससे फोन को नुकसान पहुंचने का खतरा नहीं है। दायीं तरफ पॉवर और वॉल्यूम बटन हैं। हालांकि पॉवर बटन को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह एक बार टच करने पर ही काम करे। नीचे की तरफ माइक्रो-यूएसबी पोर्ट जबकि 3.5 एमएम ऑडियो जैक ऊपर की तरफ दिया गया है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर की कमी महसूस होती है। इंटेक्स एक्वा जेनएक्स से कम कीमत के कई फोन में अब यह फीचर उपलब्ध है, तो कई ग्राहकों को मायूसी मिलेगी।
Advertisement

फोन के दाहिने तरफ सिम ट्रे और कस्टमाइजेबल 'क्यू' बटन है। पहले सिम में 4जी और दूसरे में 3जी सपोर्ट के साथ फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है। फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट है जिसका मतलब है कि आपको दूसरी सिम या एक्सपेंडेबल स्टोरेज में से किसी एक का चुनाव करना पड़ेग। 'क्यू' बटन उसी तरह कस्टमाइज किया जा सकता है जैसे कि ऑनर 7 स्मार्टफोन में।
 

इंटेक्स एक्वा जेनएक्स में 5.5 इंच का फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 401 पीपीआई है। स्क्रीन शार्प और डिटेलयुक्त के साथ-साथ चमकदार भी है। फोन के डिस्प्ले को सूरज की रोशनी में भी आसानी से देखा जा सकता है। बड़े स्क्रीन साइज़ की वजह से फोन में मीडिया व्यू और गेम का मजा मिलता है।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन और सॉफ्टेवेयर
Advertisement
स्पेसिफिकेशन के अलावा इंटेक्स एक्वा जेनएक्स में बहुत कुछ ऐसा खास है जो इसे दूसरे बजट स्मार्टफोन से अलग बनाता है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला आठ कोर मीडियाटेक एमटी6753 प्रोसेसर है। रैम 2 जीबी और इंटरनल स्टोरेज 16 जीबी है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से (128 जीबी तक) बढ़ाया जा सकता है। बैटरी 2850 एमएएच है। इंटरनल स्टोरेज में सिर्फ लगभग 11 जीबी ही यूजर के इस्तेमाल की है। सिम स्लॉट में 4 जी कनेक्टिविटी पर टीडीडी बैंड 40 और एफडीडी बैंड 3 सपोर्ट करेगा।
 

फोन के साथ आपको 7.5 वाट का चार्जर, माइक्रोफोन के साथ हेडसेट, इन-लाइन रिमोट, स्क्रीन प्रोटेक्टर और एक सिम इजेक्टर टूल मिलेगा।
Advertisement

इंटेक्स एक्वा जेनएक्स एंडआॉयड 5.1 पर चलता है जिसके ऊपर सिंगल लेयर कस्टम स्किन है। यूजर इंटरफेस का डिजाइन अच्छा और इस्तेमाल करने में आसान है। लॉक स्क्रीन, नोटिफिकेशन शेड और आईकन डॉक सभी जाने पहचाने से लगते हैं और चलाने में आसान है। लेकिन सिर्फ एक चीज जिसने अच्छी तरह से काम नहीं किया वो हैं होम स्क्रीन पर दिये गए ऐप आइकन और फोल्डर।
 

सेटिंग ऐप में कई सारे विकल्प की मदद से आप चीजों को अपने अनुसार बदल सकते हैं।

कैमरा
इंटेक्स एक्वा जेनएक्स का कैमरा 13 मेगापिक्सल है जिससे फुल एचडी वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। लेकिन 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से सिर्फ 640x480 पिक्सल रिजॉल्यूशन की वीडियो ही रिकॉर्ड कर सकते हैं। रियर कैमरे के साथ सिंगल-टोन एलईडी फ्लैश दिया गया है। दोनों कैमरा एचडीआर इमेज कैप्चर सपोर्ट के साथ आते हैं।
 

कैमरा ऐप पहली नजर में थोड़ा सा जटिल और कठिन लगता है लेकिन असल में इससे सबकुछ आसानी से कर सकते हैं। एक सिंगल टैप से वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है और स्लो-मोशन वीडियो, एचडीआर जैसे मोड जल्दी एक्टिव कर सकते हैं। लाइव फोटो, मोशन ट्रैक, पैनोरमा और मल्टी-एंगल जैसे फीटर भी काम के हैं। विकल्प मेन्यू में जाकर आप तस्वीरें और वीडियो रिजॉल्यूशन जैसी कई चीजों की मैनुअली सैटिंग कर सकते हैं।
 

कलर और लाइट की बात करें तो कैमरा शानदार है। तस्वीरें चमकदार और रिएलिस्टिक हैं। तस्वीरों की डिटेल ठीकठाक है और बिना ज़ूम किये ही तस्वीरों में शार्पनेस की कमी साफ दिखती है।
 

वीडियो अच्छी रिकॉर्ड होती है लेकिन डिटेल की कमी उसमें भी दिखती है। डिटेलिंग को छोड़ दें तो तस्वीरें और वीडियो फोन से शानदार रिकॉर्ड की जा सकती हैं।

परफॉर्मेंस
इंटेक्स एक्वा जेनएक्स में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6753 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए माली टी720 जीपीयू है। रैम 2 जीबी है। फोन बिना किसी समस्या के ठीकठाक चलता है और भरोसेमंद भी दिखता है।
 

फोन के बेंचमार्क आंकड़े ठीकठाक रहे और सामान्यतौर पर इसने काम भी ठीकठाक किया। लेकिन डेड ट्रिगर 2 गेम और हेवी एनकोडेड वीडियो के दौरान फोन में दिक्कत होती है। गेम खेलने के दौरान फोन गर्म होने के साथ बैटरी की भी काफी खपत करता है। हालांकि इन कुछ बातों को छोड़ दें तो हमें एक्वा जेनएक्स की परफॉर्मेंस ठीकठाक लगी।

फोन 4जी सपोर्ट करता है और नेटवर्क पर जल्द काम करने लगताहै। वाई-फाई नेटवर्क में भी कोई दिक्कत नहीं होती है सिवाय इसके कमजोर एंटीना के। पीछे की तरफ दिया गया सिंगल स्पीकर तेज और साफ आवाज करता है लेकिन मूवी और वीडियो देखने के लिए इसकी जगह थोड़ी असुविधाजनक लगती है। हालांकि, हेडफोन साउंड शानदार है पर इसके साथ आए हेडफोन का साउंड कम लगता है।
 

बैटरी लाइफ औसत है और हमारे वीडियो लूप टेस्ट के दौरान फोन 9 घंटे 16 मिनट तक चला। वहीं साधारण इस्तेमाल के दौरान स्मार्टफोन की बैटरी लगभग पूर दिन चलती है लेकिन हमारे टेस्ट में बैटरी एक दिन से पहले ही खत्म हो गई।

हमारा फैसला
इंटेक्स को महंगे और खूबसूरत स्मार्टफोन बनाने के लिए नहीं जाना जाता इसलिए भारतीय कपनी का यह पहला प्रीमियम स्मार्टफोन सुखद अहसास देता है। इंटेक्स एक्वा जेनएक्स इसकी कीमत और फीचर के साथ एक अच्छा स्मार्टफोन है। फोन में कैमरे की शार्पनेस, डिटेल के अलावा फिंगरप्रिंट सेंसर का ना होने जैसी कुछ कमियां भी हैं।

इंटेक्स एक्वा जेनएक्स एक शानदार डिवाइस है लेकिन हाल ही में लॉन्च हुए शाओमी रेडमी नोट 3 (रिव्यू) और एलईईको एलई 1एस (रिव्यू) ने इसे पूरी तरह से पीछे छोड़ दिया है। इन स्मार्टफोन में इंटेक्स के इस प्रीमियम स्मार्टफोन में कम कीमत में ज्यादा शानदार स्पेसिफिकेशन मिलते हैं। इंटेक्स एक्वा जेनएक्स को सिर्फ तभी खरीदा जा सकता है जब आपको किसी स्मार्टफोन की बहुत ज्यादा जरूरत हो और आप दूसरे फोन ऑनलाइन ना खरीद पा रहे हों। इंटेक्स का बड़ा सर्विस नेटवर्क भी इस फोन को खरीदने की एक वजह तो हो ही सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  2. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  3. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  4. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  6. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  7. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  8. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  9. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  2. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  6. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  7. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  8. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  9. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  10. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.