InFocus Turbo 5 Plus जल्द होगा लॉन्च, 4850 एमएएच बैटरी वाला है यह फोन

इनफोकस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- फेसबुक और ट्विटर पर अपने आने वाले स्मार्टफोन के बारे में खुलासे करना शुरू कर दिए हैं। नए स्मार्टफोन का नाम इनफोकस टर्बो 5 होगा और इसमें दमदार फ़ीचर दिए जाएंगे। इनफोकस टर्बो 5 प्लस, इनफोकस टर्बो 5 का अपग्रेडेड वेरिएंट होने की ख़बरें हैं। इनफोकस टर्बो 5 स्मार्टफोन 6,999 रुपये में जून में लॉन्च हुआ था।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 5 सितंबर 2017 12:29 IST
इनफोकस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- फेसबुक और ट्विटर पर अपने आने वाले स्मार्टफोन के बारे में खुलासे करना शुरू कर दिए हैं। नए स्मार्टफोन का नाम इनफोकस टर्बो 5 होगा और इसमें दमदार फ़ीचर दिए जाएंगे। इनफोकस टर्बो 5 प्लस, इनफोकस टर्बो 5 का अपग्रेडेड वेरिएंट होने की ख़बरें हैं। इनफोकस टर्बो 5 स्मार्टफोन 6,999 रुपये में जून में लॉन्च हुआ था। हालांकि, कंपनी ने 13 सिंतबर को लॉन्च होने वाले नए स्मार्टफोन के लिए मीडिया इनवाइट भेज दिए हैं। लेकिन इनवाइट में डिवाइस के नाम का ज़िक्र नहीं है। और अब कंपनी ने सोशल मीडिया पेज पर टर्बो 5 प्लस के नाम का खुलासा किया है और इससे जुड़ी जानकारी दे रही है।

इनफोकस ने ट्वीट में 7 सेकेंड की वीडियो के साथ कैप्शन दिया है, ''POWER is all set to be unleashed…InFocusTurbo5Plus coming soon!Prepare to unravel its’ powerful features!ItsAllAboutPower.''
Advertisement

बहरहाल, अभी हैंडसेट के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं मिली है। कंपनी ने खुलासा कर दिया है कि इनफोकस टर्बो 5 प्लस में 4850 एमएएच की बैटरी होगी। उम्मीद है कि कंपनी फोन को किफ़ायती दाम के साथ बजट सेगमेंट में पेश करेगी।

बता दें कि, इनफोकस टर्बो 5 स्मार्टफोन 2 जीबी रैम और 3 जीबी रैम के दो वेरिएंट में आता है जिनकी कीमत क्रमशः 6,999 रुपये और 7,999 रुपये है। इनफोकस टर्बो 5 में 5.2 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसपर 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। InFocus Turbo 5 में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 चिपसेट है। ग्राफिक्स के लिए माली टी720 एमपी1 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है।
Advertisement

कैमरे की बात करें तो InFocus ने नए स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके साथ एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। फ्रंट और रियर कैमरे के सेंसर एफ/2.2 अपर्चर वाले हैं। ज़रूरत पड़ने पर दोनों ही वेरिएंट में 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। InFocus Turbo 5 के कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, जीपीएस और एफएम रेडियो शामिल हैं। 5000 एमएएच की बैटरी हैंडसेट की सबसे अहम खासियत है। दावा किया गया है कि एक बार पूरी तरह से चार्ज होने पर यह लगभग दो दिन तक चलेगी। यह 34 दिनों का स्टैंडबाय टाइम देगी। 23 घंटे की वीडियो कॉलिंग भी मिलेगी। इस स्मार्टफोन को अन्य डिवाइस को चार्ज करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। इनफोकस टर्बो 5 की मोटाई 8.95 मिलीमीटर है और इसका वज़न 164 ग्राम है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास और रेंज सेंसर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  4. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  6. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  7. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  8. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.