Snapdragon 801 प्रोसेसर वाला InFocus M810 स्मार्टफोन लॉन्च

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 13 जुलाई 2015 18:34 IST
(इनफोकस) InFocus ने एक नया स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में उतारा है। इस हैंडसेट को इनफोकस एम810 (InFocus M810) के नाम से जाना जाएगा और कीमत होगी 14,999 रुपये। इस प्राइस रेंज में हैंडसेट की सबसे बड़ी खासियत इसका पावरफुल प्रोसेसर है। स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 801 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। हैंडसेट का गोल्ड कलर वेरिएंट बुधवार से ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन (Amazon) पर उपलब्ध हो जाएगा।

इस कीमत में InFocus M810 की टक्कर शाओमी एमआई 4 (Xiaomi Mi 4) के 16GB वेरिएंट से है, जिसमें भी इसी प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और बिल्ट इन स्टोरेज भी बराबर ही है। हालांकि, InFocus M810 हैंडसेट माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के साथ आता है, जो Mi4 में नहीं है। रैम (RAM) के मामले में InFocus M810 स्मार्टफोन Mi 4 से कमजोर है। InFocus M810 में 2GB का RAM है, जबकि Mi 4 में 3GB। Mi 4 का डिस्प्ले 5 इंच का है, जबकि InFocus का 5.5 इंच का।

M810 एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप (Android 5.0 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला हैंडसेट है, इसके ऊपर कंपनी ने अपने InLife UI स्किन का इस्तेमाल किया है। हैंडसेट में 5.5-inch का फुल एचडी (1080x1920 pixel) डिस्प्ले है। हैंडसेट में 2.5GHz quad-core Qualcomm Snapdragon 801 MSM8974AC प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और इसके साथ होगा 2GB का RAM।

स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है, जिसमें Sony Exmor R सेंसर, f/2.2 का लेंस और एलईडी फ्लैश भी है। हैंडसेट में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।  हैंडसेट में 4G LTE (भारत में इस्तेमाल हो रहे TDD-LTE 2300MHz Band 40 के लिए सपोर्ट नहीं), वाई-फाई 802.11 b/g/n/ac, एफएम रेडियो, ब्लूटूथ 4.0, OTG के साथ माइक्रो-यूएसबी, GPS/ A-GPS और 3.5mm ऑडियो जैक कनेक्टिविटी फीचर हैं। इसका डाइमेंशन 153.7x76.2x6.99mm है और वजन 156 ग्राम। हैंडसेट में 2600mAh की बैटरी है। यह एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, गायरोस्कोप, एक्सेलेरोमीटर और मेगनेटोमीटर के साथ आता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, Dimensity 9600 Pro चिपसेट के साथ! नई लिस्टिंग लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में दो नए कलर्स में पेश हुआ Infinix Note 60 Pro, जानें प्राइस
  2. टेस्ला की भारत में धीमी शुरुआत, पहले वर्ष में 500 यूनिट्स से कम की सेल्स
  3. पृथ्वी से 5 गुना बड़े नए ग्रह पर मिलेगा जीवन? 48 प्रकाशवर्ष दूर नई दुनिया ने जगाई उम्मीद
  4. Honor Robot Phone Pre Order: 200MP रोबोटिक कैमरा वाले फोन की बुकिंग शुरू! हो सकती है 120W फास्ट चार्जिंग
  5. Oppo Find X10 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, Dimensity 9600 Pro चिपसेट के साथ! नई लिस्टिंग लीक
  6. Airtel ने यूजर्स के साथ किया धोखा? मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए नहीं शेयर कर सकते 5G प्लान का डेटा! जानें मामला
  7. Pixel 11a Leak: गूगल के Pixel 11a में मिल सकती है 8GB रैम, 4,870 mAh बैटरी!
  8. Infinix Hot 70 Pro हुआ 2 डिस्प्ले, 6 रंगों के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. 3500 रु सस्ता मिल रहा Realme का 8000mAh बैटरी वाला फोन! आई तगड़ी डील
  10. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.