Infinix Smart 8 HD भारत में होगा 8 दिसंबर को लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस

Infinix Smart 8 HD में 6.6-इंच HD+ सनलाइट रीडेबल डिस्प्ले होगा, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और पीक ब्राइटनेस लेवल 500 निट्स होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 नवंबर 2023 19:38 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Smart 8 HD में 6.6-इंच HD+ सनलाइट रीडेबल डिस्प्ले होगी।
  • Infinix Smart 8 HD साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा।
  • Infinix Smart 8 HD में ड्यूल रियर कैमरे और एक एलईडी फ्लैश नजर आया है।

Infinix Smart 8 HD में 6.6-इंच HD+ सनलाइट रीडेबल डिस्प्ले होगी

Photo Credit: Infinix

Infinix Smart 8 HD जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। यह फोन बाजार में Infinix Smart 7 HD की जगह लेगा, जिसे इस साल अप्रैल में देश में पेश किया गया था। पुराना फोन ऑक्टा-कोर Unisoc SC9863A1 SoC पर काम करता है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी है जो एक बार चार्ज करने पर 39 घंटे तक का कॉलिंग टाइम प्रदान करती है। कंपनी ने अब आगामी Infinix Smart 8 HD के डिजाइन और कुछ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। आइए Infinix Smart 8 HD के बारे में विस्तार से जानते हैं।

एक प्रेस स्टेटमेंट में Infinix ने घोषणा की थी कि Infinix Smart 8 HD भारत में 8 दिसंबर को लॉन्च होगा। कंपनी का दावा है कि फोन पिछले मॉडल के मुकाबले में काफी अपग्रेड के साथ आएगा। इसे एक बजट मॉडल भी कहा जा रहा है। हालांकि, कीमत का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि, Smart 8 HD के 4 कलर ऑप्शन क्रिस्टल ग्रीन, गैलेक्सी व्हाइट, शाइनी गोल्ड और टिम्बर ब्लैक में उपलब्ध होगा।

डिजाइन की बात करें तो Infinix Smart 8 HD में ड्यूल रियर कैमरे और एक एलईडी फ्लैश नजर आया है। 3 अलग-अलग सर्कुलर यूनिट एक रेकटेंगुलर कैमरा मॉड्यूल पर बैक पैनल के ऊपरी बाएं कॉर्नर में हैं। कंपनी का कहना है कि फोन में टेक्सचर्ड रियर पैनल आएगा। प्रेस नोट के अनुसार, फ्रंट कैमरा डिस्प्ले के टॉप पर सेंटर होल-पंच कटआउट में होगा।


Infinix Smart 8 HD के स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
Infinix Smart 8 HD में 6.6-इंच HD+ सनलाइट रीडेबल डिस्प्ले होगा, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और पीक ब्राइटनेस लेवल 500 निट्स होगा। फोन यूएसबी टाइप-सी कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगा और यूएफएस 2.2 इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। यह फोन अपने सेगमेंट का पहला फोन होगा जो साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा।


Infinix Smart 8 HD की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Infinix Smart 7 HD (2GB + 64GB वेरिएंट) की भारत में कीमत 5,999 रुपये है। यह फोन इंक ब्लैक, जेड व्हाइट और सिल्क ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है। इनफिनिक्स स्मार्ट 7 एचडी में 6.6 इंच की फुल-एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1,612 पिक्सल है। इस स्मार्टफोन के रियर में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Advertisement
   
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12 Go Edition

रिज़ॉल्यूशन

1612x720 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  7. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  2. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  5. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  6. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  8. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  9. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.