Infinix Smart 5 भारत में 11 फरवरी को होगा लॉन्च, ग्लोबल वेरिएंट के मुकाबले होंगे कई बदलाव

Infinix Smart 5 स्मार्टफोन को भारत में 11 फरवरी को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। यह फोन Infinix Smart 4 का सक्सेर होगा, जो कि भारत में पिछले साल नवंबर में लॉन्च हुआ था।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 9 फरवरी 2021 11:17 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Smart 5 ग्लोबली अगस्त में हुआ था लॉन्च
  • भारतीय वेरिएंट में होंगे कई बदलाव
  • Flipkart पर लाइव हुआ पेज

Infinix Smart 5 का भारतीय वेरिएंट में मिलेगी 6000 एमएएच की बैटरी

Infinix Smart 5 स्मार्टफोन को भारत में 11 फरवरी को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। यह फोन Infinix Smart 4 का सक्सेर होगा, जो कि भारत में पिछले साल नवंबर में लॉन्च हुआ था। इनफिनिक्स स्मार्ट 5 डुअल रियर कैमरा सेटअप, 6.82 इंच डिस्प्ले और सेल्फी कैमरा के लिए नॉच डिज़ाइन के साथ आएगा। आपको बता दें, यह फोन असल में ग्लोबली अगस्त 2020 में ही लॉन्च कर दिया गया था, लेकिन इसका भारतीय वेरिएंट ग्लोबल वेरिएंट से थोड़ा बहुत अलग होगा। Infinix ने फिलहाल इसकी कीमत की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
 

Infinix Smart 5 India launch date

Infinix Smart 5 स्मार्टफोन को भारत में 11 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा, जिसकी ऐलान खुद कंपनी ने प्रेस रिलीज़ के माध्यम से किया है। Flipkart पर इस फोन को समर्पित एक पेज भी लाइव किया गया है। हालांकि, अब-तक इसकी कीमत की जानकारी नहीं दी गई है।

जैसे कि हमने बताया यह स्मार्टफोन ग्लोबली अगस्त 2020 में लॉन्च हो चुका है और कंपनी ने Infinix Smart 5 का 3G वेरिएंट भी रिलीज़ किया था।  Infinix Smart 5 3G वेरिएंट की कीमत नाइजीरिया में NGN 39,500 (लगभग 7,800 रुपये) थी, जो कि इसके 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम था।
 

Infinix Smart 5 specifications

भारतीय मार्केट में इनफिनिक्स 5 को ग्लोबल मार्केट की तुलना में थोड़े बदलाव के साथ पेश किया जाएगा। भारत में इस फोन का डिस्प्ले 6.82 इंच एचडी+ होगा, जिसमें सेल्फी के लिए नॉच डिज़ाइन मिलेगा। इसके अलावा फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप और 6,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। इसके अलावा इनफिनिक्स स्मार्ट 5 के भारतीय मॉडल की जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है।
Advertisement

ग्लोबल वेरिएंट इनफिनिक्स स्मार्ट 5 फोन एंड्रॉयड 10 (गो एडिशन) पर आधारित एक्सओएस 6 पर काम करता है। इसमें 6.6 इंच (720x1,600 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। यह इनफिनिक्स स्मार्टफोन अज्ञात 1.8 गीगाहर्ट्ज़ प्रोसेसर व 3 जीबी रैम के साथ आता है। वहीं, नाइजीरियन वेरिएंट 1.3 गीगाहर्ट्ज़ और 2 जीबी रैम के साथ आया है। कैमरा की बात करें, तो ग्लोबल वेरिएंट ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और दो QVGA सेंसर्स शामिल हैं। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में आपको 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

इनफिनिक्स स्मार्ट 5 का ग्लोबल वेरिएंट 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए ग्लोबल वेरिएंट में वाई-फाई, 4जी, जीपीएस, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम जैक और चार्जिंग के लिए माइक्रो-यूएसबी पोर्ट दिया गया है। Infinix Smart 5 में आपको 5,000 एमएएच की बैटरी मिलती है, जो 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन का डायमेंशन 165.4x73.4x8.75mm का है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Big display
  • Very good battery life
  • Bad
  • Big and unwieldy
  • Weak performance
  • Below-average cameras
  • Slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

प्रोसेसर

2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Infinix Smart 5, Infinix Smart 5 India Launch, Infinix
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  12. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  13. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  2. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  5. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  10. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.