Infinix S5 Lite आज होगा भारत में लॉन्च, होल-पंच डिस्प्ले है इसमें

Infinix S5 Lite Launch Today: इनफिनिक्स एस5 लाइट आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। जानें Infinix ब्रांड के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन के बारे में।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 15 नवंबर 2019 10:01 IST
ख़ास बातें
  • इनफिनिक्स एस5 लाइट ग्रीन और ब्लैक ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आएगा
  • Infinix S5 Lite में होगा होल-पंच डिस्प्ले
  • Infinix S5 Lite Price in India है 7,999 रुपये

Infinix S5 Lite Price in India: इनफिनिक्स एस5 लाइट की भारत में कीमत 7,999 रुपये

Infinix S5 Lite Launch Today: इनफिनिक्स एस5 लाइट आज भारत में लॉन्च किया जाएगा, कुछ समय पहले ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर एक टीज़र को भी जारी किया गया था। फ्लिपकार्ट पर जारी टीज़र से इस बात का संकेत मिला है कि Infinix S5 Lite दो कलर फिनिश के साथ उतारा जा सकता है और भारत में Infinix ब्रांड के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन की कीमत 7,999 रुपये होगी। इनफिनिक्स पहले ही Infinix S5 को लॉन्च कर चुकी है और Infinix S5 Lite इसका कमज़ोर वर्जन हो सकता है। इनफिनिक्स एस5 लाइट के सारे स्पेसिफिकेशन और उपलब्धता से संबंधित जानकारी की घोषणा आज की जाएगी।
 

Infinix S5 Lite Launch: इनफिनिक्स एस5 लाइट का लॉन्च समय

फ्लिपकार्ट (Flipkart) ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि इनफिनिक्स एस5 लाइट को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा Infinix S5 Lite Price in India की भी जानकारी पहले से है कि भारत में इस स्मार्टफोन को 7,999 रुपये की कीमत के साथ उतारा जाएगा। इसका मतलब इनफिनिक्स एस5 से 1,000 रुपये सस्ता होगा Infinix ब्रांड का यह लेटेस्ट हैंडसेट।

याद करा दें कि Infinix S5 को भारत में 8,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि भारत में इनफिनिक्स एस5 की तरह केवल एक ही रैम और स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किया जाएगा या फिर इसके कई वेरिएंट उतारे जाएंगे।
 

Infinix S5 Lite specifications (उम्मीद)

टीज़र पेज से यह बात कंफर्म हो गई है कि इनफिनिक्स एस5 लाइट के पिछले हिस्से में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, हालांकि पहले ऐसा लग रहा था कि फोन के बैक पैनल पर चार सेंसर हैं। बैक पर चौथा कटआउट है लेकिन ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वह ऑटोफोकस सेंसर है। Infinix ब्रांड के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन के फ्रंट पैनल पर होल-पंच डिस्प्ले है। फोन के बैक पैनल पर सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी है  
Advertisement

इसके अलावा Infinix S5 Lite में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। इनफिनिक्स एस5 लाइट (Infinix S5 Lite) कम से कम ग्रीन और ब्लैक ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आएगा।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Modern-looking hole-punch display
  • Dedicated microSD card slot
  • Decent selfie camera
  • Bad
  • Lacks ambient light sensor
  • Slow charging
  • Spammy UI
  • Weak processor
  • Below-average rear camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  2. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  4. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  5. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  6. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  7. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  8. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.