Infinix Note 50x 5G फोन 5100mAh बैटरी, Dimensity 7300 चिप के साथ 27 मार्च को होगा लॉन्च, जानें खास फीचर्स

Infinix का दावा है कि यह फोन 90fps पर गेमिंग करने का दम रखता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 मार्च 2025 18:58 IST
ख़ास बातें
  • फोन में कई AI पावर्ड टूल भी देखने को मिलेंगे।
  • फोन में Active Halo Lighting सिस्टम दिया गया है।
  • फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 15 के साथ आएगा।

Infinix Note 50x 5G फोन 27 मार्च को भारतीय मार्केट में आने वाला है।

Infinix Note 50x 5G भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है। फोन एक मिडरेंज स्मार्टफोन होगा। अपकमिंग फोन में कंपनी ने पावरफुल चिपसेट होने का दावा किया है। लॉन्च से पहले इसके प्रोसेसर और GPU डिटेल्स का खुलासा ब्रांड की ओर से किया गया है। Infinix का दावा है कि यह फोन 90fps पर गेमिंग करने का दम रखता है। इसके अलावा इस फोन में और कौन से खास फीचर्स होंगे, आइए विस्तार से आपको इस अपकमिंग मोबाइल के बारे में बताते हैं।

Infinix Note 50x 5G का लॉन्च भारत में 27 मार्च के लिए कंफर्म हो गया है। रिलीज से पहले इसके प्रोसेसर का खुलासा किया (via) गया है। Infinix की ओर से फोन में MediaTek Dimensity 7300 SoC होने की पुष्टि की गई है। यह एक मिडरेंज प्रोसेसर है जिसके साथ में ब्रांड ने Mali G615 MC2 GPU की पेअरिंग की है। इसमें 4 हाई परफॉर्मेंस Cortex A78 कोर दिए गए हैं। अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.5GHz है। कंपनी का दावा है कि यह चिप 90pfs पर गेमिंग को सपोर्ट करती है।

Infinix Note 50x 5G के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 15 के साथ आएगा जिसके ऊपर XOS 15 की कस्टम स्किन देखने को मिलेगी। फोन में कई AI पावर्ड टूल भी देखने को मिलेंगे। फोन के लिए कई टीजर कंपनी ने जारी किए हैं जिनमें इसके डिजाइन एलिमेंट्स से भी पर्दा उठाया गया है। फोन में Active Halo Lighting सिस्टम दिया गया है। दरअसल यह एक LED रिंग है जो नोटिफिकेशन सिस्टम, डिस्प्ले चार्जिंग सिस्टम के साथ रोशन होती है। 

इस फोन के कैमरा के बारे में भी एक खास बात देखने को मिल सकती है। खबर है कि कंपनी का भारत में यह पहला फोन होगा जिसमें जेम कट (gem cut) कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है। टीजर में भी इस खास डिजाइन को देखा जा सकता है। फोन का लुक प्रीमियम कहा जा सकता है जो कि इसके इस खास डिजाइन कट की बदौलत नजर आ रहा है। 
Advertisement

फोन के TUV सर्टिफिकेशन से पता चलता है कि इस डिवाइस में 5100mAh बैटरी होगी। फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी होगा। लेकिन चार्जिंग स्पीड का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है। फोन 27 मार्च को भारतीय मार्केट में आने वाला है। इससे पहले इसके कई और स्पेसिफिकेशन से कंपनी पर्दा उठा सकती है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  2. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.