Infinix Note 50 सीरीज की लॉन्च डेट ब्रांड ने की कंफर्म, जानें सबकुछ

Infinix Note 50 सीरीज की लॉन्च की तारीख इंडोनेशिया में एक टीजर में सामने आई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 फरवरी 2025 19:10 IST
ख़ास बातें
  • Infinix ने Infinix Note 50 सीरीज की लॉन्च तारीख का खुलासा कर दिया है।
  • Infinix 3 मार्च 2025 को इंडोनेशिया में Infinix Note 50 सीरीज पेश करेगा।
  • Infinix Note 50 Pro इंडोनेशिया में SDPPI सर्टिफिकेशन पर नजर आया था।

Infinix Note 40 में Amoled डिस्प्ले है।

Photo Credit: Infinix

Infinix ने आखिरकार अपने नए मिड रेंज स्मार्टफोन Infinix Note 50 सीरीज की लॉन्च तारीख का खुलासा कर दिया है। Infinix Note 50 सीरीज की लॉन्च की तारीख इंडोनेशिया में एक टीजर में सामने आई, जिससे मार्च में पेश होने की पुष्टि हुई है। यहां हम आपको Infinix Note 50 सीरीज के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Infinix Note 50 सीरीज देगी 3 मार्च को दस्तक


इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल टीजर पोस्टर के अनुसार, Infinix 3 मार्च 2025 को इंडोनेशिया के मार्केट में Infinix Note 50 सीरीज को पेश करने का प्लान बना रहा है। यह ब्रांड के नई नोट सीरीज मॉडल हैं और इसमें Note 50 और Note 50 Pro वर्जन शामिल होंगे। ये नए स्मार्टफोन इनफिनिक्स एआई टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च होंगे जो एआई बेस्ड टूल के साथ फीचर्स प्रदान करते हैं।

इस महीने की शुरुआत में Infinix Note 50 Pro मॉडल को इंडोनेशिया में SDPPI सर्टिफिकेशन पर देखा गया था। हालांकि, टीजर इन डिवाइसेज के बारे में ज्यादा जानकारी जानकारी नहीं देता है, लेकिन पिछली एफसीसी लिस्टिंग से बहुत ज्यादा जानकारी का खुलासा हुआ है। इस लिस्टिंग से कंफर्म हुआ है कि Infinix Note 50 की मोटाई 9 मिमी होगी, यह NFC, ड्यूल बैंड वाईफाई और 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगा। टीजर वीडियो में एक मॉडल का कैमरा मॉड्यूल देखा जा सकता है, जिससे रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप की पुष्टि होती है। Infinix Note 50X, Note 50, Note 50 Pro और Note 50 Pro+ 5G समेत लाइनअप से कई मॉडल लॉन्च करने का प्लान बना रहा है। कंपनी ने अभी तक कीमत या उपलब्धता की पुष्टि नहीं की है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  3. Karbonn फिर से कर रहा भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, Gen-Z यूजर्स को करेगा टार्गेट, जानें सबकुछ
  4. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
  5. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.