50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी के साथ Infinix Note 50, Note 50 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Infinix ने इंडोनेशिया में Infinix Note 50 (4G) और Infinix Note 50 Pro (4G) स्मार्टफोन को पेश किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 मार्च 2025 12:44 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Note 50 और Note 50 Pro में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।
  • Infinix Note 50 के 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत IDR 2,899,000 है।
  • Infinix Note 50 Pro के 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत IDR 3,199,000 है।

Infinix Note 50 में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Infinix

Infinix ने इंडोनेशिया में Infinix Note 50 (4G) और Infinix Note 50 Pro (4G) स्मार्टफोन को पेश किया है। Infinix Note 50 और Note 50 Pro में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले है। Infinix Note 50 के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। आइए Infinix 50 सीरीज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानते हैं। 


Infinix Note 50, Note 50 Pro Price


Infinix Note 50 के 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत शॉपी इंडोनेशिया पर IDR 2,899,000 (लगभग 15,288 रुपये) है और यह माउंटेन शेड, रूबी रेड, शैडो ब्लैक और टाइटेनियम ग्रे में उपलब्ध है। वहीं Infinix Note 50 Pro के 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत IDR 3,199,000 (लगभग 17,036 रुपये) है और ड्रीमी पर्पल, स्लीक ब्लैक और टाइटेनियम ग्रे में आता है।


Infinix Note 50, Note 50 Pro Specifications


Infinix Note 50 और Note 50 Pro में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले है जिसका फुल HD+ रेजोल्यूशन 1080 x 2436 पिक्सल, 144Hz तक रिफ्रेश रेट और 1300 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में मीडियाटेक हेलियो जी100 अल्टीमेट चिपसेट दिया गया है। स्टैंडर्ड फोन 8GB+256GB कॉन्फिगरेशन में 8GB तक वर्चुअल रैम के साथ आता है, जबकि प्रो वेरिएंट 8GB+256GB और 12GB+256GB में उपलब्ध है, जिसमें 12GB तक वर्चुअल रैम आती है। Note 50 में 5,200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W वायर्ड चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Note 50 Pro मॉडल 90W वायर्ड चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Infinix Note 50 के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और एक AI लेंस है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जबकि Note 50 Pro के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल सैमसंग GN5 प्राइमरी कैमरा, 112-डिग्री FOV के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और एक फ्लिकर सेंसर शामिल है। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड XOS 15 पर काम करता है। फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। अन्य फीचर्स में JBL ड्यूल स्पीकर, एनएफसी सपोर्ट और इंफार्रेड ब्लास्टर, ड्यूराबल आर्मर एलॉय मैटल फ्रेम और एक्स-एक्सिएस लीनियर मोटर है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  2. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.