108MP कैमरा के साथ Infinix Note 40X होगा 5 अगस्त को लॉन्च, जानें और क्या होगा खास

Infinix Note 40X में DTS ऑडियो के साथ ड्यूल स्टीरियो स्पीकर दिया जाएगा, जिससे शानदार सुनने का अनुभव मिलता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 जुलाई 2024 09:44 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Note 40X में 6.78 इंच की डिस्प्ले के साथ पंच-होल कटआउट होगा।
  • Infinix Note 40X में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।
  • Infinix Note 40X में DTS ऑडियो के साथ ड्यूल स्टीरियो स्पीकर दिया जाएगा।

Infinix Note 40X में 108 मेगापिक्सल कैमरा मिलेगा।

Photo Credit: Infinix

Infinix भारतीय बाजार में जल्द ही एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। ब्रांड ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि उसका आगामी स्मार्टफोन Infinix Note 40X अगले महीने पेश होगाा। डिजाइन के साथ स्मार्टफोन के कुछ फीचर्स का भी खुलासा हुआ है। यह स्मार्टफोन Note 40 सीरीज में पांचवां एडिशन होगा जिसमें अब तक Infinix Note 40, Infinix Note 40 Pro और Infinix Note 40 Pro+ वेरिएंट आदि शामिल हैं। यहां हम आपको Infinix Note 40X के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। 


Infinix Note 40X Design


Infinix Note 40X को 5 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। डिजाइन के मामले में स्मार्टफोन एक फ्लैट फ्रेम और बैक पैनल पर एक सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल के साथ आएगा। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह स्टारलिट ब्लैक, लाइम ग्रीन और पाम ब्लू में उपलब्ध होगा, जिनमें से एक में ग्रेडिएंट फिनिश होगी। सिक्योरिटी के लिए इस स्मार्टफोन के पावर बटन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा। यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होने की संभावना है।


Infinix Note 40X Specifications


Infinix Note 40X में 6.78 इंच की डिस्प्ले के साथ पंच होल कटआउट और डायनेमिक पोर्ट फीचर मिलेगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा और स्मार्टफोन AI फीचर्स से लैस होगा। Infinix Note 40X में DTS ऑडियो के साथ ड्यूल स्टीरियो स्पीकर दिया जाएगा, जिससे शानदार सुनने का अनुभव मिलता है। हालांकि, अभी तक Infinix Note 40X के अन्य फीचर्स जैसे कि प्रोसेसर, रैम, स्टोरेज कॉन्फिगरेशन और बैटरी की जानकारी अभी तक नहीं आई है। 

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright LCD display
  • Ample built-in storage at this price point
  • Decent primary camera
  • Reliable battery life
  • Useful software features
  • Bad
  • Lower performance in benchmark tests
  • Unreliable macro camera
  • Slow wired charging
  • Preloaded third-party apps (can be uninstalled)
  • Might not get any Android OS updates
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + Light sensor

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2460 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.