Infinix Note 30 VIP Racing Edition के रेंडर हुए लीक, जानें स्पेसिफिकेशंस

Infinix Note 30 VIP में 6.78 इंच की FHD+ 120Hz 10-bit AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 सितंबर 2023 16:15 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Note 30 VIP में 6.78 इंच की FHD+ 120Hz 10-bit AMOLED डिस्प्ले है।
  • Infinix Note 30 VIP में 108 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।
  • Infinix Note 30 VIP में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Infinix Note 30 VIP में 6.78 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Mukul Sharma @stufflistings/Twitter

Infinix बाजार में Infinix Note 30 VIP Racing Edition स्पेशल एडिशन स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है।  टिपस्टर मुकुल शर्मा ने एक लीक रेंडर के जरिए खुलासा किया है। यहां हम आपको Infinix Note 30 VIP Racing Edition के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Infinix Note 30 VIP Racing Edition के रेंडर


Infinix भारत में लॉन्च की पुष्टि नहीं की है, लेकिन पता चलता है कि Infinix Note 30 VIP रेसिंग एडिशन जल्द ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होगा। लीक हुए रेंडर के अनुसार, स्मार्टफोन में ट्राई कलर एलईडी स्ट्रिप्स के साथ एक ब्लैक लेदर वाला रियर कवर है, जो अपने यूनिक डिजाइन के साथ जेन जेड यूजर्स को टारगेट करता है।

Infinix ने हाल ही में एलईडी डिजाइन का टीजर जारी किया था। कंपनी के अनुसार, यह टेक्नोलॉजी फोन के रियर में एक यूनिक विजुअल एक्सपीरियंस प्रदान करने के लिए कई लेयर में ट्रांसपेरेंट TPU लेदर एलईडी लाइट के साथ दी गई है। इसका इस्तेमाल साउंड इफेक्ट्स, मोबिलिटी नोटिफिकेशन और अलर्ट प्रदान करने के लिए किया जा सकता है। नथिंग के विजन के समान, Infinix फ्यूचर पर फोकस करके कार्य कर रहा है। आमतौर पर यह अन्य ब्रांडेड BMW फोन जैसे Galaxy S23 Ultra BMW M Edition या iQOO 11 Legend BMW Edition की तुलना में ज्यादा किफभायती है।
Advertisement
 


Infinix Note 30 VIP के स्पेसिफिकेशंस:


स्पेसिफिकेशंस के मामले में Infinix Note 30 VIP में 6.78 इंच की FHD+ 120Hz 10-bit AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यह फोन MediaTek Dimensity 8050 SoC के साथ आता है। इस फोन में 12GB RAM और 9GB वर्चुअल RAM दी गई है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 68W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह बैटरी सिर्फ 30 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड XOS 13 पर काम करता है।
Advertisement

 कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में 108 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। अन्य फीचर्स में हाई रेज स्टीरियो स्पीकर, 5जी, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ 5.2, NFC और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। इस स्मार्टफोन में कूलिंग मैटेरियल की 11 लेयर्स के साथ एक एडवांस वीसी कूलिंग सिस्टम दिया गया है जो कि हीट से राहत प्रदान  करती है। Note 30 VIP में इनफिनिक्स की यूपीएस टेक्नोलॉजी दी गई है जो कि सेलुलर सिग्नल पावर को 20% और वाई-फाई सिग्नल पावर को 100% तक बढ़ा देती है।
   
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 8050

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  2. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  4. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
#ताज़ा ख़बरें
  1. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  4. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  5. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  6. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  7. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  8. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  9. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  10. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.