5,000mAh बैटरी से लैस Infinix Note 10 सीरीज़ भारत में 7 जून को होगी लॉन्च

Infinix India ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए ऐलान किया है कि Infinix Note 10 सीरीज़ भारत में 7 जून को लॉन्च की जाएगी। हालांकि, कहा जा रहा है कि भारत में इस सीरीज़ के दो स्मार्टफोन Infinix Note 10 और Infinix Note 10 Pro लॉन्च होंगे।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 3 जून 2021 12:13 IST
ख़ास बातें
  • भारत में लॉन्च हो सकते हैं Infinix Note 10 और Infinix Note 10 Pro फोन
  • Infinix Note 10 मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर से लैस है
  • खरीद के लिए भारत में Flipkart पर उपलब्ध होंगे फोन

90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले से लैस हो सकते हैं फोन

Infinix Note 10 सीरीज़ को पिछले महीने कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया था, जिसमें Infinix Note 10, Infinix Note 10 Pro और Infinix Note 10 Pro NFC स्मार्टफोन शामिल थे। वहीं, अब इस सीरीज़ के दो स्मार्टफोन्स को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाने वाला है। जी हां, यह सीरीज़ भारत में 7 जून को दस्तक देने वाली है, जिसकी जानकारी खुद Infinix ने सार्वजनिक की है। Infinix India ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए लॉन्च तारीख का ऐलान किया है। बता दें, यह दोनों ही स्मार्टफोन 5,000एमएएच बैटरी से लैस है। इसके अलावा, इन दोनों ही फोन में 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है।

Infinix India ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए ऐलान किया है कि Infinix Note 10 सीरीज़ भारत में 7 जून को लॉन्च की जाएगी। बता दें, इस सीरीज़ में यूं तो तीन स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया था Infinix Note 10, Infinix Note 10 Pro और Infinix Note 10 Pro NFC। हालांकि, कहा जा रहा है कि भारत में इस सीरीज़ के दो स्मार्टफोन पेश किए जाएंगे, जो कि इनफिनिक्स नोट 10 और इनफिनिक्स नोट 10 प्रो होंगे। कंपनी ने ट्विटर पर एक टीज़र वीडियो साझा की है, जिससे यह पुष्टि होती है कि यह फोन खरीद के लिए Flipkart पर उपलब्ध होगा।
Advertisement
 
 

Infinix Note 10 Pro Specification

Infinix Note 10 Pro फोन Android 11 आधारित XOS 7.6 पर काम करता है। इनमें 6.95 इंच का फुल एचडी+ (2460 x 1080पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 180 हर्ट्ज़ टच सैम्पलिंग रेट मौजूद है। इसके अलावा इनफिनिक्स नोट 10 प्रो फोन मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर से लैस हैं, जिसके साथ 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी स्टोरेज मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का 120 डिग्री अल्ट्रा-वाइड सेंसर, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Advertisement

फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ 30 वॉट फास्ट चार्जिग सपोर्ट मौजूद है। इनमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।
Advertisement
 

Infinix Note 10 Specification

Infinix Note 10 फोन Android 11 आधारित XOS 7.6 पर काम करता है। इनमें 6.95 इंच का फुल एचडी+ (2460 x 1080पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 180 हर्ट्ज़ टच सैम्पलिंग रेट ही मौजूद है। इनफिनिक्स नोट 10 फोन मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में भी 16 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।
Advertisement

जैसे कि हमने बताया कंपनी ने सभी फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी है, हालांकि यह फोन 18 वॉट फास्ट चार्जिंग से लैस है। इसमें भी आपको साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  3. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  4. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  5. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  6. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  8. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  9. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.