ट्रांजिशन के अधिकार वाली कंपनी 'इनफिनिक्स मोबाइल' ने बुधवार को हॉट एस3 स्मार्टफोन में फेस अनलॉक फीचर दे दिया है। कंपनी ने यह फीचर ओटीए अपडेट के ज़रिए स्मार्टफोन यूज़र को दिया है।
ट्रांजिशन के अधिकार वाली कंपनी 'इनफिनिक्स मोबाइल' ने बुधवार को हॉट एस3 स्मार्टफोन में फेस अनलॉक फीचर दे दिया है। कंपनी ने यह फीचर ओटीए अपडेट के ज़रिए स्मार्टफोन यूज़र को दिया है, जिसके बाद इसे चेहरा दिखाकर अनलॉक किया जा सकेगा। बता दें कि हैंडसेट इसी साल फरवरी में लॉन्च हुआ था। 20 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से लैस इस फोन में फुल व्यू डिस्प्ले भी है। सेल्फी कैमरे के साथ इसमें डुअल सॉफ्ट लाइट एलईडी फ्लैस भी मौज़ूद है।
इस फीचर को अपडेट करने के लिए यूज़र को सेटिंग - सिक्यॉरिटी - लोकेशन - फेस आईडी में जाना होगा। मेन्यू में जाकर सेट अप लॉक स्क्रीन पासकोड चुनना होगा। इसके बाद पिन, पासवर्ड और पैटर्न को अपनाना होगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद कंटिन्यू पर टैप करना होगा और 'यस' टैप के बाद फेस आईडी जोड़नी होगी। जैसे ही स्कैन पूरा हो जाएगा, यूज़र के फोन पर फेस अनलॉक फीचर एक्टीवेट हो जाएगा। इसके बाद फोन को लॉक कर आप इस फीचर के सहारे फोन अनलॉक कर पाने में सक्षम होंगे।
इनफिनिक्स हॉट एस3 स्पेसिफिकेशन
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।