Infinix Hot 9 सीरीज़ भारत में 29 मई को होगी लॉन्च, प्रो वेरिएंट भी दे सकता है दस्तक

Flipkart ने अपनी वेबसाइट पर लाइनअप के टीज़र पेज पर Infinix Hot 9 Pro की तस्वीर साझा की है। टीज़र इमेज में फोन के पीछे एक क्वाड कैमरा सेटअप और एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिखाया गया है।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 23 मई 2020 17:49 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Hot 9 के साथ Hot 9 Pro भी हो सकता है लॉन्च
  • 29 मई को दोपहर 12 बजे लॉन्च किए जाएंगे नए इनफिनिक्स स्मार्टफोन
  • क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा Infinix Hot 9 Pro

Infinix Hot 9 में सीरीज़ में एक स्टैंडर्ड और एक प्रो वेरिएंट शामिल होगा

Infinix Hot 9 सीरीज़ भारत में 29 मई को लॉन्च होगी। इस जानकारी का खुलासा ई-रिटेलर Flipkart ने किया है। आगामी लाइनअप के भारत लॉन्च को इनफिनिक्स ने सोशल मीडिया पर 20 मई को टीज़ किया था और स्मार्टफोन ब्रांड ने यह भी जानकारी दी थी कि फ्लिपकार्ट इस लाइनअप के बारे मे आज अधिक जानकारी साझा करेगा। अब फ्लिपकार्ट ने घोषणा कर दी है कि हम Infinix Hot 9 को भारतीय मार्केट में 29 मई को देखने जा रहे हैं। ई-रिटेलर ने आगामी फोन के किसी भी स्पेसिफिकेशन या फीचर से पर्दा नहीं उठाया है, लेकिन ऐसा लगता है कि हमें इस टीज़र में Infinix Hot 9 Pro फोन की झलक मिली है।
 

Infinix Hot 9 series India launch date

फ्लिपकार्ट होमपेज पर पोस्ट किए गए बैनर के अनुसार, इनफिनिक्स हॉट 9 सीरीज़ को 29 मई दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। लाइनअप में दो मॉडल हो सकते हैं - Infinix Hot 9 और Infinix Hot 9 Pro। इनफिनिक्स हॉट 9 वही मॉडल हो सकता है, जिसे इस साल मार्च में इंडोनेशिया में पेश किया गया था, जबकि Infinix Hot 9 Pro इस फोन का अपग्रेड होगा।
Advertisement
 

Infinix Hot 9 Pro

Flipkart ने अपनी वेबसाइट पर लाइनअप के टीज़र पेज पर इनफिनिक्स हॉट 9 प्रो की तस्वीर साझा की है। टीज़र इमेज में फोन के पीछे एक क्वाड कैमरा सेटअप और एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिखाया गया है। इसके अलावा, होल-पंच कटआउट को स्क्रीन के ऊपरी बायें कोने में दिया गया है। फोन के बैक के निचले हिस्से पर डीटीएस ऑडियो ब्रांडिंग भी दिखाई देती है। हालांकि फ्लिपकार्ट ने फोन के नाम की जानकारी नहीं दी है, कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल लिखा हुआ है, जो इसका प्राइमरी सेंसर होगा। इंडोनेशिया में लॉन्च किए गए Infinix Hot 9 को देखा जाए तो उसमें पीछे की तरफ 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर दिया गया है। इससे साफ पता चलता है कि फ्लिपकार्ट पर दिखाया गया फोन Infinix Hot 9 Pro होगा।

 

Infinix Hot 9 Pro specifications

याद दिला दें कि इनफिनिक्स हॉट 9 में 6.6-इंच का आईIPS HD + एलसीडी डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर मीडियाटेक Helio A25 SoC, 4GB रैम और 5,000mAh की बैटरी है। कैमरों के संदर्भ में, फोन के फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और पीछे की तरफ एक क्वाड कैमरा सेटअप है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.