Infinix Hot 9 बजट फोन में हैं चार रियर कैमरे और 5,000 एमएएच बैटरी

Infinix Hot 9 स्मार्टफोन का एक मात्र वेरिएंट 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वाला है।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 24 मार्च 2020 18:34 IST
ख़ास बातें
  • इंडोनेशिया में लॉन्च हुआ है Infinix Hot 9
  • Infinix Hot 9 फोन Infinix Hot 8 का ही सक्सेसर है
  • भारत में भी लॉन्च हो सकता है इनफिनिक्स हॉट 9

Infinix Hot 9 को भारत लाया जाना संभव

Infinix Hot 9 फोन सोमवार को इंडोनेशिया में लॉन्च हो गया। यह किफायती फोन Infinix Hot 8 का अपग्रेड है जिसे 2019 में लॉन्च किया गया था। नए हैंडसेट में कैमरे और प्रोसेसर को अपग्रेड किया गया है। इनफिनिक्स हॉट 9 फोन मैट ब्लैक, सयान, वॉयलेट और लाइट ब्लू रंग में मिलेगा। इसके एक मात्र स्टोरेज वेरिएंट होगा। फिलहाल, यह फोन इंडोनेशिया में ही उपलब्ध है। भारत में यह फोन कब दस्तक देगा? यह अभी साफ नहीं है। उम्मीद है कि इनफिनिक्स का यह फोन भारत में आएगा। क्योंकि बीते साल हॉट 8 फोन भारत में लॉन्च हुआ था।
 
 

Infinix Hot 9 price

इनफिनिक्स हॉट 9 स्मार्टफोन का एक मात्र वेरिएंट 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वाला है। इंडोनेशियाई मार्केट में इसकी कीमत Rp 1,699,000 (लगभग 7,870 रुपये) है। जैसा कि हमने पहले बताया, यह फोन चार रंगों के विकल्प में मिलेगा।
 

Infinix Hot 9 specifications, features

डुअल सिम Infinix Hot 9 स्मार्टफोन में 6.6 इंच का आईपीएस एलईडी डिस्प्ले होगा, जिसमें एचडी+ रिजॉल्यूशन मिलेगा। फोन का बैक पैनल पॉलीकार्बोनेट मटेरियल से बना है। Infinix Hot 8 से तुलना करें तो इनफिनिक्स हॉट 9 अपग्रेडेड प्रोसेसर के साथ आया है। 1.8 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो ए25 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर इस फोन का हिस्सा हैं। रैम 4 जीबी है।

कैमरा की बात करें तो फोन में होल-पंच है जिसमें 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौज़ूद है और यह एआई से लैस है। बैक पैनल पर क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। इसमें एक एआई लेंस है जो ऑटो-फोकस क्षमता से लैस है। इस क्वाड रियर कैमरा सेटअप में 16 मेगापिक्सका प्राइमरी सेंसर और दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर दिए गए हैं।
Advertisement

यह फोन एंड्रॉयड 10 पर अधारित XOS 6.0 पर काम करता है और इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। बैटरी 10 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर कैमरे के बगल में दिया गया है। इसके अलावा इस फोन की स्टोरेज क्षमता को माइक्रोएसडी कार्ड (256 जीबी तक) के ज़रिए बढ़ाना संभव है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Modern-looking design
  • Good battery life
  • Selfie flash
  • Bad
  • Below-average camera performance
  • Spammy UI
  • Weak processor
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Long-lasting 5,000mAh battery
  • Good cameras and display for the price
  • Bad
  • Underwhelming performance
  • Spam and bloatware in XOS
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  5. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  8. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  9. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  11. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  12. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  13. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  14. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  15. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  2. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  3. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  4. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  6. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  7. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  8. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  9. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  10. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.