Infinix Hot 50 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, यहां आई नजर, जानें

Infinix नई Hot 50 सीरीज पेश करने की तैयारी कर रही है, जिसमें Hot 50, Hot 50 5G, Hot 50 Pro, Hot 50 Pro+ और Hot 50i शामिल होंगे।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 अगस्त 2024 11:37 IST
ख़ास बातें
  • Infinix नई Hot 50 सीरीज पेश करने की तैयारी कर रहा है।
  • IMEI डाटाबेस में 5 अलग-अलग Hot 50 सीरीज मॉडल नजर आए हैं।
  • Infinix Hot 50 4G और Hot 50 5G में 5G मॉडेम फीचर है।

Infinix Hot 40i में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Infinix

Infinix नई Hot 50 सीरीज पेश करने की तैयारी कर रही है। इस सीरीज में 5 मॉडल Hot 50, Hot 50 5G, Hot 50 Pro, Hot 50 Pro+ और Hot 50i शामिल होंगे। फिलहाल इन स्मार्टफोन के टेक्निकल फीचर्स के बारे में कोई जानकारी नहीं है। Infinix 5 नए Hot 50 सीरीज स्मार्टफोन पेश करेगा। सीरीज का टॉप एंड मॉडल Hot 50 Pro+ होगा। हर बार की तरह Hot 50i मॉडल एक किफायती स्मार्टफोन होगा। यहां हम आपको Infinix के आगामी स्मार्टफोन्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Infinix Hot 50 सीरीज


Infinix Hot 50 सीरीज के बारे में फिलहाल यही जानकारी मौजूद है। हाल ही में IMEI डाटाबेस में 5 अलग-अलग Hot 50 सीरीज मॉडल नजर आए हैं और स्मार्टफोन के मॉडल नंबर का ही पता चला है। हर स्मार्टफोन का एक अलग मॉडल नंबर है। इन 5 स्मार्टफोन के मॉडल नंबर Infinix Hot 50: X6882, Infinix Hot 50 Pro: X6881, Infinix Hot 50 Pro+: X6880, Infinix Hot 50 5G: X6720 और Infinix Hot 50i: X6531 है।

Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार, बीते साल पेश की गई Infinix Hot 40 सीरीज से अलग ब्रांड इस नई सीरीज में बेस मॉडल को 2 अलग-अलग वेरिएंट में कस्टमाइज कर रहा है। Infinix Hot 50 4G और Infinix Hot 50 5G में 5G मॉडेम फीचर है जो सिर्फ 4G तक सीमित नहीं है। पिछली Hot 40 सीरीज की तुलना में यह एक काफी बड़ा अंतर है। हाल ही में 5G स्मार्टफोन पर काफी फोकस किया जा रहा है। ऐसे में Infinix ने ऐसा बदलाव किया है। इस नए बदलाव के साथ ब्रांड स्मार्टफोन मार्केट में काफी ग्रोथ हासिल कर सकता है।

Hot 50 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन आने वाले समय में अलग-अलग लीक के साथ स्मार्टफोन के टेक्निकल स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हो सकता है। हालांकि, अभी तक स्मार्टफोन सीरीज के लॉन्च तारीख की कोई जानकारी नहीं है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2460 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V70 5G सीरीज आज हो रही भारत में लॉन्च, ऐसे देखें लाइव इवेंट, जानें फीचर्स और कीमत
  2. Infinix Note Edge 5G vs Poco M8 5G vs OnePlus Nord CE 5 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V70 5G सीरीज आज हो रही भारत में लॉन्च, ऐसे देखें लाइव इवेंट, जानें फीचर्स और कीमत
  2. Generative AI: IIT मद्रास से 'बिजनेस AI' टूल सीखने का सुनहरा मौका! 19 फरवरी तक आवेदन पर मिलेगा 8 हजार रुपये का फायदा
  3. क्या है NCERT का e-Jaadui Pitara ऐप? कैसे करेगा बच्चों की सीखने में मदद
  4. 7000mAh बैटरी वाला Infinix XPAD 30E टैबलेट AI लर्निंग फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  5. JioHome का क्रिकेट ऑफर, हाई क्वालिटी में देखें ICC T20 वर्ल्ड कप, साथ में 1457 रुपये के फायदे बिलकुल फ्री
  6. Infinix Note Edge 5G vs Poco M8 5G vs OnePlus Nord CE 5 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  7. 9,154 रुपये सस्ता मिल रहा Xiaomi का 6200mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. भारत में Samsung Galaxy S26 सीरीज के लिए प्री-बुकिंग कराने वाले कस्टमर्स को मिलेगा मुफ्त स्टोरेज अपग्रेड
  9. Vivo X300 FE में मिल सकते हैं RAM और स्टोरेज के 2 वेरिएंट
  10. Pixel 10a भारत में लॉन्च: 48MP कैमरा, 5100mAh बैटरी वाले फोन को 7 साल तक मिलेंगे OS अपडेट्स! जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.