Free Fire खेलने वालों के लिए Infinix Hot 40 Pro स्‍मार्टफोन का स्‍पेशल एडिशन लॉन्‍च, जानें फीचर्स

Infinix Hot 40 Pro Free Fire Edition : Infinix ने गेमिंग के शौकीनों के लिए नया स्‍मार्टफोन लॉन्‍च किया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2023 17:11 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Hot 40 Pro Free Fire Edition हुआ लॉन्‍च
  • सिंगापुर की गेम डेवलपर Garena के साथ मिलकर उतारा
  • फोन के प्राइस और उपलब्‍धता की अभी जानकारी नहीं है

Infinix Hot 40 Pro Free Fire Edition को हॉराइजन गोल्‍ड कलर ऑप्‍शन में लिया जा सकता है।

Photo Credit: @Infinix_Mobile

Infinix ने गेमिंग के शौकीनों के लिए नया स्‍मार्टफोन लॉन्‍च किया है। सिंगापुर की गेम डेवलपर Garena के साथ मिलकर Infinix Hot 40 Pro Free Fire Edition को पेश किया गया है। इस फोन में Infinix Hot 40 Pro वाले फीचर्स ही हैं साथ में कुछ ‘फ्री फायर थीम यूआई' अलग से दिए गए हैं। फोन के साथ कंपनी एक फ्री फायर बंडल भी दे रही है, जिसमें 33 वॉट का चार्जर, ब्‍लैक सिलिकॉन कवर, एक RGB फ्री-फायर ब्रैंडेड कूलर दिया गया है। कूलर फोन के टाइप-सी से कनेक्‍ट हो जाता है और हैवी गेमिंग के दौरान फोन को हीट होने से बचाता है। एक यूएसबी-ए टु यूएसबी-सी केबल भी इसमें मिलती है। 
 

Advertisement
Infinix Hot 40 Pro Free Fire Edition को हॉराइजन गोल्‍ड कलर ऑप्‍शन में लिया जा सकता है। खास यह है कि फोन में फ्री फायर की कोई ब्रैंडिंग नहीं है। 
 

Infinix Hot 40 Pro Free Fire एडिशन के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Infinix Hot 40 Pro Free Fire स्‍मार्टफोन में 6.78 इंच का FHD+ डिस्‍प्‍ले दिया गया है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है। फोन में एक खास एंटीना लगाया गया है ताकि गेम लेटेंसी को कम रखा जा सके। 

यह डिवाइस ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। मेन सेंसर 108 MP का है साथ में 2MP का मैक्रो सेंसर और एक एआई कैमरा दिया गया है। फोन में 32 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा है। यह डिवाइस मीडियाटेक के हीलियो G99 प्रोसेसर से लैस है, जिसे 8GB RAM से पैक किया गया है। इंटरनल स्‍टोरेज 256 जीबी तक है। अच्‍छी बात है कि स्‍टाेरेज को 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 
Advertisement

फोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी है, जो 33 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का वजन 199 ग्राम है। फोन की कीमत और उपलब्‍धता पर अभी कोई जानकारी नहीं है। भारत में भी यह डिवाइस लॉन्‍च की जा सकती है। 
Advertisement
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी99

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.