Infinix Hot 30i: 16GB RAM, 50MP कैमरा से लैस होगा ये फोन!

Infinix Hot 30i: Infinix अपनी हॉट सीरीज में नए फोन को लगभग 10 हजार रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर सकती है। Infinix Hot 30i में 16GB तक RAM मिलेगी, जिसमें 8GB फिजिकल RAM और 8GB वर्चुअल RAM होगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, Edited by अंकित शर्मा, अपडेटेड: 20 मार्च 2023 16:01 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Hot 30i भारत में 27 मार्च को लॉन्च होने वाला है।
  • Infinix Hot 30i की कीमत 10 हजार रुपये तक होने की संभावना है।
  • Infinix Hot 30i में 16GB RAM मिलेगी।

Infinix Hot 30i में 6.6 इंच की HD+ डिस्प्ले हो सकती है।

Infinix Hot 30i: Infinix भारत में 27 मार्च को अपनी Infinix Hot सीरीज में नया फोन Infinix Hot 30i लॉन्च करने वाली है। Infinix के आगामी फोन में 16GB तक RAM और एक ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। ऑफिशियल रेंडर के मुताबिक, फोन के तीन कलर ऑप्शन में आने की उम्मीद है। हाल ही में एक नई लीक से फोन के स्पेसिफिकेशंस का पता चला है। आइए Infinix Hot 30i के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Infinix Hot 30i Price in India (Expected)

Infinix Hot 30i को टिप्स्टर पीयूष भासरकर (@TechKard) के ट्वीट के मुताबिक लगभग 10 हजार रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। Infinix Hot 30i में 16GB RAM मिलेगी, जिसमें 8GB फिजिकल RAM और 8GB वर्चुअल RAM होगी। यह फोन 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आने वाला है। स्मार्टफोन को भारत में 27 मार्च को कम से कम 3 कलर वेरिएंट डायमंड व्हाइट, ग्लेशियर ब्लू और मिरर ब्लैक में लॉन्च किया जा सकता है। फोन के कुछ ऑफिशियल रेंडर से पता चलता है कि यह लेदर फिनिश में उपलब्ध होगा। हालांकि ऑफिशियल टीजर और ऑफिशियल लैंडिंग पेज में लीक हुआ रेंडर एक डायनेमिक डिजाइन ग्लास फिनिश की ओर इशारा करता है।

Infinix Hot 30i Features, Specifications (Expected)

Infinix Hot 30i के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Infinix Hot 30i में 6.6 इंच की HD + डिस्प्ले होगी, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और ब्राइटनेस 5000 निट्स तक होगी। यह फोन MediaTek Helio G37 चिपसेट के साथ 16GB RAM से लैस होगा। इस फोन में सेफ्टी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।

Infinix Hot 30i में कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में LED फ्लैश के साथ ड्यूल रियर कैमरा यूनिट मिलेगी। लीक्स से यह भी पता चलता है कि Infinix Hot 30i में 50 मेगापिक्सल का ड्यूल Al सेंसर और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो Infinix Hot 30i में 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है। 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Oppo फोन मिल रहा 17 हजार रुपये सस्ता, यहां आई गजब डील
  2. HMD Vibe 2 5G का नया स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च, 6GB RAM के साथ इन फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  3. Tesla के Model Y L की भारत में शुरू हुई डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  4. Apple का सबसे सस्ता MacBook अब और सस्ता! 10 हजार रुपये तक का फायदा, यहां मिलेगी डील
  5. Realme P4R 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  6. Oppo Reno 16 Pro आया गीकबेंच पर नजर, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tesla के Model Y L की भारत में शुरू हुई डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  2. इस बार के IPL ने बनाया रिकॉर्ड, टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर मिले 1.2 अरब व्युअर्स
  3. Samsung Wide Fold में क्रीज घटाने के लिए हो सकता है UTG का इस्तेमाल
  4. WhatsApp हैक हो गया? दिल्ली पुलिस ने बताई ##21# कोड वाली जरूरी ट्रिक
  5. Vivo X Fold 6 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  6. देर रात PM के फोन पर पहुंचा अलर्ट! अब सरकार ने पूरे सिस्टम पर लगा दी रोक
  7. Gmail में ईमेल कैसे करें शेड्यूल, ऑनलाइन न होने पर भी अपने आप हो जाएंगे सेंड
  8. महंगे हुए Vivo और Lava के स्मार्टफोन, खरीदने से पहले चेक करें नई कीमतें
  9. अमेरिका और ईरान के बीच डील से क्रिप्टो मार्केट में तेजी, Bitcoin का प्राइस 65,000 डॉलर से ज्यादा
  10. Oppo Find X10 Pro में होगा 200 मेगापिक्सल कैमरा, लीक में हुआ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.