Infinix Hot 11S अगले महीने भारत में होगा लॉन्च, मीडियाटेक प्रोसेसर से लैस होगा फोन...

Infinix ने हाल ही में Infinix Smart 5A स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 6,499 रुपये है। इनफिनिक्स स्मार्ट 5ए स्मार्टफोन Android 11 आधारित XOS 7.6 पर चलता है और इसमें 6.52 इंच एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 27 अगस्त 2021 17:32 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Hot 11S मिड-सितंबर में हो सकता है लॉन्च
  • Infinix Smart 5A हाल ही में हुआ है भारत में लॉन्च
  • Redmi 10 Prime फोन 3 सितंबर को होगा लॉन्च
Infinix Hot 11S स्मार्टफोन की पुष्टि कंपनी द्वारा कर दी गई है और यह भारत में अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी का भी खुलासा कर दिया गया है। आगामी Infinix फोन उसी प्रोसेसर से लैस होगा, जिससे Redmi 10 Prime स्मार्टफोन लैस होगा। यह फोन भी सितंबर में भारत में लॉन्च होने वाला है। इस महीने की शुरुआत में Infinix Smart 5A स्मार्टफोन को मीडियाटेक हीलियो ए20 प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च किया गया था, जिसमें 2 जीबी रैम दी गई है।

कंपनी का कहना है कि Infinix Hot 11S स्मार्टफोन भारत में मिड-सितंबर में लॉन्च किया जाएगा। स्मार्टफोन को लेकर यह भी पुष्टि कर दी गई है कि यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी88 प्रोसेसर से लैस होगा। हालांकि, इसके अलावा किसी प्रकार की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
Advertisement

इसका मतलब यह है कि इनफिनिक्स हॉट 11एस स्मार्टफोन उसी प्रोसेसर से लैस होगा, जिससे Redmi 10 Prime स्मार्टफोन लैस होगा। हाल ही में कंफर्म किया गया था कि रेडमी 10 प्राइम फोन में मीडियाटेक हीलियो जी88 प्रोसेसर दिया जाएगा। बता दें, यह फोन भारत में 3 सितंबर को लॉन्च होने वाला है। फोन को लेकर यह भी अटकले हैं कि यह Redmi 10 का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा, जिसे ग्लोबली लॉन्च किया गया ता। रेडमी 10 प्राइम फोन को लेकर यह भी साफ है कि यह सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट डिस्प्ले के साथ आएगा, इसमें अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और डुअल माइक्रोफोन दिया जा सकता है।

Infinix ने हाल ही में Infinix Smart 5A स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 6,499 रुपये है। इनफिनिक्स स्मार्ट 5ए स्मार्टफोन Android 11 आधारित XOS 7.6 पर चलता है और इसमें 6.52 इंच एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए नॉच मौजूद है। इसके अलावा, यह फोन मीडियाटेक हीलियो ए20 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है, जिसके साथ ट्रिपल एलईडी फ्लैश मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए भी इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 90Hz refresh rate display
  • Good battery life
  • Decent performance
  • Bad
  • Average cameras
  • Preinstalled apps
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी88

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  4. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  6. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  7. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  2. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  4. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  5. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  6. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  7. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  9. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  10. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.