Infinix Hot 10 गूगल प्ले कॉन्सोल पर लिस्ट, स्पेसिफिकशन की मिली जानकारी

गूगल प्ले कॉन्सोल लिस्टिंग के अनुसार, फोन का मॉडल नंबर ‘Infinix-X682C' है और इसका नाम ‘Hot 10' के साथ लिस्ट है। यह फोन 720x1,640 पिक्सल डिस्प्ले के साथ 320 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी के साथ फीचर होगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 7 अगस्त 2020 19:05 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Hot 10 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 के साथ है लिस्ट
  • इनफिनिक्स हॉट 10 फोन मीडियाटेक MT6769 प्रोसेसर से हो सकता है लैस
  • Infinix ने इस स्मार्टफोन को लेकर नहीं दी कोई जानकारी

Infinix Hot 9 और Infinix Hot 9 Pro भारत में इस साल की शुरुआत में हुए थे लॉन्च

Infinix Hot 10 स्मार्टफोन कथित रूप से गूगल प्ले कॉन्सोल लिस्टिंग के साथ-साथ TUV Rheinland साइट पर लिस्ट किया गया है। आगामी फोन Infinix Hot 9 का अपग्रेड वर्ज़न हो सकता है, जो कि इस साल मई के अंत में लॉन्च किया गया था। TUV Rheinland लिस्टिंग के अनुसार, माना जा रहा है कि इनफिनिक्स हॉट 10 का मॉडल नंबर X682C and X682B हो सकता है। लिस्टिंग में फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी हासिल हुई है, जिसमें 4 जीबी रैम, ऑक्टो-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर, 5,100 एमएएच बैटरी और काफी कुछ मौजूद है।
 

Infinix Hot 10 specifications (rumoured)

गूगल प्ले कॉन्सोल लिस्टिंग के अनुसार, फोन का मॉडल नंबर ‘Infinix-X682C' है और इसका नाम ‘Hot 10' के साथ लिस्ट है। यह फोन 720x1,640 पिक्सल डिस्प्ले के साथ 320 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी फीचर होगी। इसके अलावा लिस्टिंग के अनुसार, फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करता है। वहीं, फोन में मीडियाटेक MT6769 प्रोसेसर से लैस होगा, जो कि हीलियो जी70 हो सकता है। ग्राफिक के लिए फोन में Mali G52 जीपीयू दिया जा सकता है, जिसकी क्लॉक स्पीड 820MHz की होगी। इनफिनिक्स हॉट 10 को 4 जीबी रैम के साथ आ सकता है।
Advertisement

इसके अलावा TUV Rheinland लिस्टिंग में फोन का मॉडल नंबर X682C और X682B के साथ स्थित है। इसमें इनफिनिक्स ट्रेडमार्क और 5,100 एमएएच की बैटरी होने की संभावना का भी उल्लेख किया गया है।

दोनों लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले 91Mobiles द्वारा दी गई है। Gadgets 360 स्वतंत्र रूप से इन लिस्टिंग की जांच नहीं की है।
Advertisement

फिलहाल, Infinix ने हॉट 10 स्मार्टफोन की मौजूदगी को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है, तो ऐसे में ऊपर दी गई जानकारी की पुष्टि नहीं की जा सकती।

गौरतलब है कि कंपनी ने Infinix Hot 9 और Infinix Hot 9 Pro स्मार्टफोन भारत में इस साल की शुरुआत में लॉन्च किए थे, जिनकी कीमत क्रमश: 8,499 और 9,499 रुपये है।
Advertisement

इनफिनिक्स हॉट 9 स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर व 4 जीबी रैम से लैस है। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। वहीं, दूसरी ओर इनफिनिक्स हॉट 9 प्रो में प्रोसेसर और रैम हॉट 9 की तरह ही है। हालांकि, प्रो वेरिएंट का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप 48 मेगापिक्सल कैमरा से लैस है।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Modern-looking design
  • Good battery life
  • Selfie flash
  • Bad
  • Below-average camera performance
  • Spammy UI
  • Weak processor
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.