Infinix Hot 10 लॉन्च हुआ भारत में, चार रियर कैमरे और 5,020 एमएएच बैटरी है इसमें

Infinix Hot 10 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,999 रुपये में बेचा जाएगा। फोन एंबर रेड, मूनलाइट जेड, ऑबसीडियन ब्लैक और ओसियन वेभ रंग में मिलता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2020 12:30 IST
ख़ास बातें
  • इनफिनिक्स हॉट 10 एंड्रॉइड 10 पर आधारित एक्सओएस 7.0 पर चलता है
  • हीलियो ज70 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम से लैस है Infinix Hot 10
  • Infinix Hot 10 की सेल शुरू होगी 16 अक्टूबर को
Infinix Hot 10 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन मई महीने में पेश किए गए Infinix Hot 9 का अपग्रेड है। नया स्मार्टफोन होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन और डुअल सेल्फी फ्लैशलाइट्स के साथ आता है। इनफिनिक्स हॉट 10 में 91.5 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ डीटीएस एचडी सराउंड साउंट है। फोन में पावर मैराथन टेक्नोलॉजी है। इनफिनिक्स हॉट 10 के चार अलग कलर ऑप्शन हैं।
 

Infinix Hot 10 price in India

इनफिनिक्स हॉट 10 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,999 रुपये में बेचा जाएगा। फोन एंबर रेड, मूनलाइट जेड, ऑबसीडियन ब्लैक और ओसियन वेभ रंग में मिलता है। इसकी अलावा हैंडसेट की बिक्री फ्लिपकार्ट पर 16 अक्टूबर से शुरू होगी। यानी Flipkart Big Billion Days सेल के दौरान।
Advertisement

बीते महीने Infinix Hot 10 पाकिस्तान में लॉन्च हुआ था। इस मार्केट में फोन की कीमत PKR 20,999 (लगभग 9,300 रुपये) है, जिसमें फोन का 4 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट मिलता है। मिड-टियर 4 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत PKR 23,999 (लगभग 10,600 रुपये) और टॉप-टियर 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत PKR 25,999 (लगभग 11,500 रुपये) है।

Infinix Hot 10 specifications

डुअल-सिम (नैनो) इनफिनिक्स हॉट 10 एंड्रॉइड 10 पर आधारित एक्सओएस 7.0  पर चलता है। फोन में 6.78-इंच एचडी+ (720x1,640 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट है। यह मीडियाटेक हीलियो ज70 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम से लैस आता है। ग्राफिक्स के लिए ARM Mali-G52 GPU इंटीग्रेटेड है।

कैमरों की बात करें तो Infinix Hot 10 में एक क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, दो 2-मेगापिक्सल के सेंसर और एक AL लेंस शामिल है। फोन में क्वाड रियर फ्लैश है। सेल्फी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल सेंसर मिलता है, जो स्क्रीन के टॉप बायें कोने में स्थित होल-पंच कटआउट में सेट है।
Advertisement

Infinix Hot 10 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन में कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई, 4जी, जीपीएस, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और चार्ज करने के लिए माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। इसमें एंबियंट लाइट सेंसर, बैक पर फिंगरप्रिंट स्कैनर, जायरोस्कोप, मैग्नेटिक सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं।

इनफिनिक्स हॉट 10 में 5,200mAh की बैटरी दी गई है और यह 10 वॉट चार्जर के साथ आता है। फोन का डाइमेंशन 171.1x77.6x8.88 एमएम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी70

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + Low Light

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1640 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  3. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  4. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.