लॉन्‍च से पहले देखें Infinix GT 20 Pro की पूरी ‘कुंडली’, 12GB रैम, 108MP कैमरे के साथ होगा लॉन्‍च!

Infinix GT 20 Pro : फोन को मिड रेंज में लाया जाएगा और यह गेमिंग पर भी फोकस करेगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2024 13:01 IST
ख़ास बातें
  • Infinix GT 20 Pro के स्‍पेसिफ‍िकेशंस लीक
  • 2 मई को मलयेशिया में लॉन्‍च हो रहा है नया फोन
  • 12 जीबी तक रैम दी जा सकती है नए फोन में

मलयेशिया में Infinix GT 20 Pro की कीमत 1,299 MYR यानी करीब 22,640 रुपये होने की संभावना है।

Photo Credit: @ZionsAnvin

Infinix का नया स्‍मार्टफोन Infinix GT 20 Pro मलयेशिया में 2 मई को लॉन्‍च होने जा रहा है। उम्‍मीद है कि आने वाले दिनों में इस डिवाइस को भारत समेत कई और मार्केट्स में लॉन्‍च किया जाएगा। Infinix GT 20 Pro के सभी प्रमुख स्‍पेसिफ‍िकेशंस इसकी लॉन्चिंग से पहले लीक किए गए हैं। यहां तक कि प्राइस का अनुमान भी लगाया गया है। फोन को मिड रेंज में लाया जाएगा और यह गेमिंग पर भी फोकस करेगा। 

सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर @ZionsAnvin ने अपकमिंग Infinix GT 20 Pro के बारे में काफी कुछ शेयर किया है। उनका कहना है कि मलयेशिया में Infinix GT 20 Pro की कीमत 1,299 MYR यानी करीब 22,640 रुपये होने की संभावना है। 

यह फोन तीन कलर ऑप्‍शंस में आएगा। इसमें मेचा सिल्वर, मेचा ब्लू और मेचा ऑरेंज शामिल हैं। फोन के ऑफ‍िशियल टीजर से पता चलता है कि इसके बैक साइड में C शेप्‍ड RGB लाइटिंग होगी। 
 

जानकारी के अनुसार, अपकमिंग इनफ‍िनिक्‍स फोन में 6.78 इंच का AMOLED FHD+ डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा। यह 144 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट ऑफर करेगा। फोन में इन-स्‍क्रीन फ‍िंगरप्रिंट सेंसर होने की बात भी कही गई है। गेमिंग एक्‍सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए फोन में जेबीएल के डुअर स्‍पीकर दिए जाएंगे। कहा जाता है कि फोन को IP54 रेटिंग मिली है, जो इसके पानी और धूल से होने वाले नुकसान से बचाती है। 

Infinix GT 20 Pro में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8200 अल्टिमेट चिपसेट दिया जाएगा। यह 8 और 12 जीबी रैम ऑप्‍शंस में आ सकता है। इंटरनल स्‍टोरेज 256 जीबी होगा। फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी। यह 45 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
Advertisement

दावा है कि नया इनफ‍िनिक्‍स फोन 108 मेगापिक्‍सल के बैक कैमरा के साथ आएगा। इसमें 2 एमपी का ऑक्‍जीलरी कैमरा भी होगा। फ्रंट में 32 एमपी का सेल्‍फी कैमरा दिया जाएगा। नया इनफ‍िनिक्‍स फोन एंड्रॉयड 14 ओएस पर रन करेगा, जिस पर इनफ‍िनिक्‍स के XOS 14 UI की लेयर होगी। 
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Top tier performance for a mid-range phone
  • Responsive AMOLED screen
  • Clutter free software
  • Good battery life
  • Decent primary camera
  • NFC support
  • IP54 rating
  • Bad
  • Primary camera doesn't perform well in low light
  • Lacks an ultra-wide angle camera
  • Mediocre macro camera
  • Will receive only two Android OS updates
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  2. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
  3. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  4. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  2. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  3. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  4. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  7. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  9. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  10. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.