IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर

IMC 2026 में हुए Snapdragon इवेंट के दौरान Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 के भारत में लॉन्च की पुष्टि हुई है। तीनों फोन की लॉन्च डेट अभी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 अक्टूबर 2026 13:56 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Signature 27 और Xiaomi 18 Pro का भारत में लॉन्च कंफर्म हुआ
  • iQOO 16 में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर मिलेगा
  • तीनों स्मार्टफोन की लॉन्च डेट और भारतीय कीमत का खुलासा नहीं हुआ

IMC 2026 में Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म

Photo Credit: Snapdragon

India Mobile Congress (IMC) 2026 में स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां Snapdragon इवेंट में Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 के भारत में लॉन्च होने की पुष्टि हुई है। हालांकि, तीनों ही स्मार्टफोन की लॉन्च डेट का अभी खुलासा नहीं किया गया है। इनमें Motorola Signature 27 को पहले ही ग्लोबल मार्केट में शोकेस किया जा चुका है, जबकि Xiaomi 18 Pro चीन में लॉन्च हो चुका है और इसके स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ चुके हैं। वहीं, iQOO 16 के इंडिया लॉन्च की पुष्टि भी इसी इवेंट में हुई है।

Motorola Signature 27 India Launch Confirmed

Motorola Signature 27 को कंपनी पहले ही Snapdragon Summit 2026 में ग्लोबल मार्केट में पेश कर चुकी है। अब IMC 2026 में हुए Snapdragon इवेंट के दौरान इसके भारत में लॉन्च की पुष्टि हो गई है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी लॉन्च डेट और भारतीय बाजार में कीमत की जानकारी नहीं दी है।

फोन में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 910 मेन कैमरा मिलता है। फोन में ArcticMesh कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान हीट मैनेजमेंट में मदद करता है। कंपनी ने इसमें सात साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट देने की बात भी कही है। इसके अलावा, फोन में Bang & Olufsen की ऑडियो ट्यूनिंग मिलती है। डिस्प्ले, बैटरी के साथ कुछ अन्य स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है।

Xiaomi 18 Pro India Launch Confirmed

Xiaomi 18 Pro को भी IMC 2026 के Snapdragon Event में भारत में लॉन्च करने की पुष्टि मिली है। यह फोन पहले ही चीन में लॉन्च हो चुका है, जहां इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स सामने आ चुके हैं। हालांकि, भारत में इसकी लॉन्च डेट, कीमत और उपलब्धता को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Advertisement

चीन में लॉन्च हुए Xiaomi 18 Pro में 6.4 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर दिया गया है। इसके पिछले हिस्से में 2.7 इंच की सेकेंडरी OLED स्क्रीन भी मिलती है, जिसका इस्तेमाल नोटिफिकेशन और दूसरे फीचर्स के लिए किया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए Xiaomi 18 Pro में Leica के साथ तैयार किया गया ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। फोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ये चीन में लॉन्च हुए मॉडल के स्पेसिफिकेशन्स हैं। भारत में आने वाले वेरिएंट में भी यही फीचर्स मिलेंगे या कुछ बदलाव होंगे, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

iQOO 16 India Launch Confirmed

इन दोनों स्मार्टफोन के साथ iQOO 16 का नाम भी भारत में लॉन्च होने वाले फ्लैगशिप फोन की लिस्ट में शामिल है। कंपनी ने IMC 2026 के इस इवेंट में फोन के इंडिया लॉन्च की पुष्टि की है, लेकिन लॉन्च डेट अभी सामने नहीं आई है। फोन Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 SoC से लैस है। अन्य स्पेसिफिकेशन्स और डिटेल्स के लिए यहां क्लिक करके पूरी खबर पढ़ें।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
  3. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  4. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  3. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  4. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  5. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  6. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
  7. Xiaomi 18 में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Huawei ने लॉन्च किया 5700mAh बैटरी वाला Pura 90 Plus, गेमिंग के लिए मिलेगा 300Hz टच सैंपलिंग रेट
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  10. Karbonn फिर से कर रहा भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, Gen-Z यूजर्स को करेगा टार्गेट, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.