आईबॉल ने पेश किया अपना पहला एंड्रॉयड मार्शमैलो स्मार्टफोन, जानें कीमत व खूबियां

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 30 जून 2016 18:00 IST
आईबॉल ने अपना नया 4जी स्मार्टफोन एंडी 5जी ब्लिंक 4जी लॉन्च कर दिया है। आईबॉल के इस स्मार्टफोन की कीमत 6,299 रुपये है और यह फोन रोड़ गोल्ड व स्पेशल गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा। इस स्मार्टफोन को कंपनी की वेबसाइट पर इसकी कीमत व स्पेसिफिकेशन के साथ लिस्ट कर दिया गया है।

एंडी 5जी ब्लिंक 4जी कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। एंडी 5जी ब्लिंक 4जी में 5 इंच (854 x 480 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का एफडब्ल्यूवीजीए आईपीएस डिस्प्ले है। फोन में 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735एम 64-बिट प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली टी720 जीपीयू है। फोन में 1 जीबी रैम है। आईबॉल के इस स्मार्टफोन में 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (32 जीबी तक) बढ़ाया जा सकता है।

बात करें कैमरे की तो इस आईबॉल एंडी 5जी ब्लिंक 4जी स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। डुअल सिम वाले इस फोन में दोनों सिम पर 4जी नेटवर्क सपोर्ट मिलता है।

4जी एलटीई के अलावा यह फोन 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0 और जीपीएस, ए-जीपीएस जैसे फीचर दिए गए हैं। आईबॉल के इस स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 2300 एमएएच की बैटरी। फोन में 21 भारतीय भाषाएं पढ़ने व लिखने के लिए सपोर्ट मिलता है। फोन में जी-सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 16x 5G की आज से सेल शुरू, 7000mAh बैटरी वाले फोन पर पाएं लिमिटेड पीरियड डिस्काउंट
  2. 50 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Vivo S50t Vitality Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Freedom Sale: ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Google का 48MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
  2. 50 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Vivo S50t Vitality Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Flipkart Freedom Sale: 50 मेगापिक्सल कैमरा वाले Moto G37 Power की गिरी कीमत
  4. Honor Power 3 में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा
  5. 140km रेंज वाली प्रीमियम इलेक्ट्रिक बाइक Kona EL Kahuna हुई लॉन्च, कीमत 3.33 लाख रुपये!
  6. Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra vs Motorola Razr Fold: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Realme 16x 5G की आज से सेल शुरू, 7000mAh बैटरी वाले फोन पर पाएं लिमिटेड पीरियड डिस्काउंट
  8. PM E-DRIVE Scheme: इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर सरकार देगी कितना पैसा? यहां जानें पूरी स्कीम
  9. Garmin की पहली स्मार्ट रिंग लॉन्च करने की तैयारी! Samsung, Oura को देगी टक्कर
  10. 2,371 रुपये की EMI पर iPhone! 12 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, iNvent ने लगाई Freedom सेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.