Huawei Y9s लॉन्च हुआ भारत में, तीन रियर कैमरे और पॉप-अप सेल्फी कैमरे से है लैस

Huawei Y9s एंड्रॉयड 9 पाई आधारित EMUI 9.1 पर काम करता है। इसमें 6.59 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) एलसीडी फुलव्यू डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पिक्सल डेनसिटी 391 पीपीआई है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 12 मई 2020 13:58 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Y9s में मिलेगी 4,000 एमएएच की बैटरी
  • हुवावे वाई9एस में मौजूद है पॉप-अप सेल्फी कैमरा
  • एंड्रॉयड 9 पाई पर काम करता है यह फोन

Huawei Y9s की सेल अमेज़न इंडिया पर होगी

Huawei Y9s स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया गया है। हुवावे के इस मिड-रेंज स्मार्टफोन की कीमत 20,000 रुपये से कम है। हुवावे वाई9एस ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और ग्लास बॉडी के साथ आता है। फोन में ऑक्टा-कोर चिपसेट है और इसका एक मात्र रैम/स्टोरेज वेरिएंट है। वहीं, हुवावे वाई9एस को दो रंगों के विकल्प में उपलब्ध कराया जाएगा। Huawei ने यह भी कहा कि फोन एक्सलूसिव तौर पर Amazon पर ही उपलब्ध होगा।
 

Huawei Y9s price

हुवावे वाई9एस स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,990 रुपये है। यह स्मार्टफोन आपको ब्रीदिंग क्रिस्टल और मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में मिलेगी।
Advertisement

Huawei Y9s की सेल फिलहाल केवल Amazon पर होगी, जिसकी शुरुआत 19 मई से होगी। जब तक भारत सरकार द्वारा कोरोना वायरस लॉकडाउन के दिशा-निर्देशों में छूट नहीं दी जाती, तब तक स्मार्टफोन की डिलिवरी केवल देश के ग्रीन व ऑरेंज ज़ोन इलाकों में ही होगी।
 

Huawei Y9s specifications

डुअल-सिम नैनो हुवावे वाई9एस स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई आधारित EMUI 9.1 पर काम करता है। इसमें 6.59 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) एलसीडी फुलव्यू डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पिक्सल डेनसिटी 391 पीपीआई है। इसके अलावा फोन में ऑक्टा-कोर किरिन 710एफ प्रोसेसर मौजूद है। यह फोन 6 जीबी रैम के साथ आता है।
Advertisement

फोटोग्राफी और वीडियो के लिए, इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, जिसके साथ f/1.8 का लेंस, 8 मेगापिक्सल सेंसर के साथ अल्ट्रा-वाइड-एंगल f/2.4 लेंस और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर के साथ f/2.4 लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए आपको 16 मेगापिक्सल का सेंसर f/2.2 लेंस के साथ मिलेगा। फ्रंट कैमरा पॉप-अप डिज़ाइन में स्थित है, जिसकी वजह से फोन में आपको फुल स्क्रीन डिस्प्ले मिलेगा जिसमें कोई नॉच व होल-पंच नहीं दिया गया है।

 

Advertisement

इन सब के अलावा हुवावे वाई9एस में 128जीबी UFS2.1 स्टोरेज दी गई है, जिसमें माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट 512 जीबी तक मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 802.11बी/जी/एन, 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, ग्लोनास और चार्जिंग के लिए एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मौजूद है। आपको 4,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जिसमें 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इस फोन में कई सेंसर्स मौजूद हैं, जिसमें एंबिएंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, कंपास और ग्रेविटी सेंसर शामिल हैं। Huawei Y9s में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। हैंडसेट का डाइमेंशन 163.1x77.2x8.8 मिलीमीटर है और वज़न 206 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 710एफ

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.