Huawei Y9 Prime 2019 की प्री-बुकिंग भारत में शुरू, मिल रहे हैं ये ऑफर्स

Huawei Y9 Prime 2019 की कीमत 15,990 रुपये है। इसकी बिक्री बिक्री 7 अगस्त को दोपहर 12 बजे शुरू हो जाएगी। फोन अमेज़न इंडिया पर मिलेगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 5 अगस्त 2019 18:15 IST
ख़ास बातें
  • हुवावे वाई9 प्राइम 2019 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.1 पर चलेगा
  • किरिन 710एफ प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं हुवावे वाई9 प्राइम में
  • Huawei Y9 Prime 2019 है तीन रियर कैमरों वाला हैंडसेट

Huawei Y9 Prime 2019 में 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा है

Huawei Y9 Prime 2019 को भारत में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। फोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग क्रोमा, पूर्विका और अन्य नामी रिटेल आउटलेट में हो रही है। हुवावे वाई9 प्राइम 2019 की प्री-बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को हुवावे स्पोर्ट्स बीटी हेडफोन और 15,600 एमएएच का पावर बैंक मुफ्त दिया जाएगा। हुवावे वाई0 प्राइम 2019 को ग्लोबल मार्केट में मई महीने में लॉन्च किया गया था। भारत में इसका सिर्फ 128 जीबी वेरिएंट आएगा। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो हुवावे का यह हैंडसेट 4,000 एमएएच बैटरी, किरिन 710 प्रोसेसर, तीन रियर कैमरे और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।
 

Huawei Y9 Prime 2019 की भारत में कीमत और प्री-बुकिंग ऑफर्स

हुवावे वाई9 प्राइम 2019 को भारतीय मार्केट में 15,990 रुपये में बेचा जाएगा। इसका मात्र 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट है। यह हैंडसेट एमराल्ड ग्रीन और सेफायर ब्लू रंग में उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन की बुकिंग क्रोमा और पूर्विका के स्टोर में कराई जा सकती है। प्री-बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को हुवावे स्पोर्ट्स बीटी हेडफोन और 15,600 एमएएच का पावरबैंक मुफ्त दिया जाएगा।
Advertisement

अमेज़न इंडिया पर हुवावे वाई9 प्राइम 2019 की बिक्री 7 अगस्त को दोपहर 12 बजे शुरू हो जाएगी। इस दौरान सिर्फ अमेज़न प्राइम मेंबर्स हैंडसेट को खरीद पाएंगे। आम ग्राहकों के लिए यह 8 अगस्त को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो अमेज़न पर 500 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा एसबीआई कार्ड इस्तेमाल करने वालों को 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। बिना ब्याज वाले ईएमआई विकल्प के अलावा 1,500 रुपये तक का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट मिलेगा।
 

Huawei Y9 Prime 2019 specifications, features

हुवावे वाई9 प्राइम 2019 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.1 पर चलेगा। फोन में 6.59 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) टीएफटी स्क्रीन है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसमें ऑक्टा-कोर किरिन 710एफ प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो हुवावे वाई9 प्राइम 2019 तीन रियर कैमरों वाला हैंडसेट है। इसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, अल्ट्रा वाइड एंगल से लैस 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा है। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का सेंसर है जो पॉप-अप सेल्फी मॉड्यूल का हिस्सा है।

इसके अलावा हुवावे वाई9 प्राइम 2019 की इनबिल्ट स्टोरेज का एक मात्र विकल्प है- 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, ग्रेविटी सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 163.5x77.3x8.8 मिलीमीटर है और वज़न 196.8 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 710

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  2. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  3. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  6. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  7. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  8. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  9. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.