Huawei Y7 (2019) लॉन्च, दो रियर कैमरे और 4000 एमएएच बैटरी है इसमें

Huawei ने यूरोपीय मार्केट में Huawei Y7 (2019) स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। फोन बहुत हद तक बीते साल दिसंबर में पेश किए गए Huawei Y7 Pro (2019) से मेल खाता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 8 मार्च 2019 12:49 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Y7 (2019) में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है
  • Huawei Y7 (2019) होगा स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर से लैस
  • Huawei Y7 (2019) में वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है

Huawei Y7 (2019)

Huawei ने यूरोपीय मार्केट में Huawei Y7 (2019) स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। फोन बहुत हद तक बीते साल दिसंबर में पेश किए गए Huawei Y7 Pro (2019) से मेल खाता है। लेकिन नए मॉडल का कैमरा मॉड्यूल थोड़ा कमज़ोर है। Huawei Y7 Pro (2019) में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है जबकि Huawei Y7 (2019) 8 मेगापिक्सल के सेंसर के साथ आता है। हुवावे वाई7 (2019) में 4,000 एमएएच बैटरी, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर, डुअल रियर कैमरा सेटअप और 6.26 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है।
 

Huawei Y7 (2019) की कीमत

हुवावे वाई7 (2019) की कीमत 220 यूरो (करीब 17,200 रुपये) है। यह ऑरोरा ब्लू, कोरल रेड और मिडनाइट ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा। ऐसा प्रतीत होता है कि इस फोन की सेल अभी यूरोपीय मार्केट में ही होगी। फिलहाल, इस फोन को भारत में लाए जाने के संबंध में कुछ नहीं बताया गया है।
 

Huawei Y7 (2019) स्पेसिफिकेशन और फीचर

डुअल-सिम (नैनो) हुवावे वाई7 (2019) एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.2 पर चलेगा। इसमें 6.26 इंच का फुल-एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो और वाटरड्रॉप नॉच से लैस है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। साथ में 3 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

कैमरा फीचर की बात करें तो Huawei Y7 (2019) डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है और इसके साथ एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।

स्मार्टफोन 4,000 एमएएच बैटरी से लैस है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस शामिल हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 158.92x76.91x8.1 मिलीमीटर है और वज़न 168 ग्राम।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.26 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Huawei
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  3. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  4. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  5. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  6. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  8. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  9. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.