Huawei Y6 Pro (2019) लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

Huawei Y6 Pro (2019) को श्रीलंका में हुवावे वाई7 प्रो (2019) और हुवावे वाई9 (2019) के साथ लॉन्च किया गया है। Huawei का यह नया फोन लेदर फिनिश बैक कवर और फुलव्यू 'ड्यूड्रॉप डिस्प्ले' पैनल के साथ आता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 30 जनवरी 2019 17:13 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Y6 Pro (2019) आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा
  • हुवावे वाई6 (2018) का अपग्रेड है Huawei Y6 Pro (2019)
  • वाई6 प्रो (2019) में पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का एक मात्र सेंसर है
Huawei Y6 Pro (2019) को श्रीलंका में हुवावे वाई7 प्रो (2019) और हुवावे वाई9 (2019) के साथ लॉन्च किया गया है। Huawei का यह नया फोन लेदर फिनिश बैक कवर और फुलव्यू 'ड्यूड्रॉप डिस्प्ले' पैनल के साथ आता है। चीनी कंपनी ने अपने हुवावे वाई6 प्रो (2019) हैंडसेट को युवाओं के लिए पेश किया है। यह फोन फेस अनलॉक और हुवावे सुपर साउंड जैसे फीचर से लैस है। हुवावे वाई6 प्रो (2019) आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0 पर चलेगा।

Huawei Y6 Pro (2019) की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। Huawei ने बीते हफ्ते ही इस फोन को श्रीलंकाई मार्केट में उतारा था। भारत में इस फोन को लॉन्च किए जाने के संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है।
 

Huawei Y6 Pro (2019) स्पेसिफिकेशन और फीचर

हुवावे वाई6 प्रो की सबसे अहम खासियत है, बैकपैनल पर दिया गया टेक्सचर्ड लेदर फिनिश डिज़ाइन। पैनल एंबर ब्राउन और मिडनाइट ब्लैक रंग में आता है। इसके बारे में ड्यूड्रॉप डिस्प्ले पैनल के साथ आने वाला पहले स्मार्टफोन होने का दावा किया गया है।

देखा जाए तो Huawei Y6 Pro (2019) बीते साल अप्रैल में लॉन्च किए गए हुवावे वाई6 (2018) का अपग्रेड है।

डुअल-सिम Huawei Y6 Pro (2019) आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित EMUI 9.0 पर चलता है। इसमें 6.09 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) फुलव्यू ड्यड्रॉप डिस्प्ले पैनल है। आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। स्मार्टफोन में 3 जीबी रैम है। प्रोसेसर के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।
Advertisement

Huawei ने वाई6 प्रो (2019) में पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का एक मात्र सेंसर दिया है। यह एफ/ 1.8 अपर्चर से लैस है। फेस अनलॉक और सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। Huawei Y6 Pro (2019) की बैटरी 3,000 एमएएच की है और यह एआई पावर मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी से लैस है।

हुवावे वाई6 प्रो (2019) के बारे में जानकारी Zyad Atef नाम के एक ट्विटर यूज़र के द्वारा दी गई
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.09 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4,699 सस्ती कीमत में मिल रहा 7,000mAh बैटरी वाला Oppo Reno16c, जानें ऑफर
  2. Realme P4s भारत में जल्द लॉन्च होगा 8000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD 102 4G Pro बजट फीचर फोन में मिलेगी 1200mAh बैटरी, IP52 रेटिंग!
  2. AI Detect Pothole on Road: सड़क पर दिखा गड्ढा तो सीधे होगी कॉन्ट्रैक्टर की पहचान, AI करेगा सारा काम, बेंगलुरु के इंजीनियर ने बनाया सिस्टम
  3. ₹4,699 सस्ती कीमत में मिल रहा 7,000mAh बैटरी वाला Oppo Reno16c, जानें ऑफर
  4. स्मार्टफोन पर फोटो-वीडियो से स्टोरेज हो गई फुल! ऐसे करें चुटकी में स्पेस खाली
  5. Moto G Max vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें ₹30K कौन सा है बेहतर?
  6. भारत से इलेक्ट्रिक कारों के एक्सपोर्ट के लिए यूरोप बना सबसे बड़ा मार्केट
  7. Deloitte के पूर्व मैनेजर ने कंपनी से चुराए 55 लाख रु. के लैपटॉप, बेचकर करने लगा ट्रेडिंग!
  8. BSNL लाई स्वतंत्रता दिवस पर गजब प्लान, 1 रुपये में नई सिम, अनलिमिटिड कॉलिंग, इंटरनेट भी!
  9. Realme P4s भारत में जल्द लॉन्च होगा 8000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ!
  10. सिंगल चार्ज में 45 घंटे चलने वाले ईयरबड्स 1MORE ने किए लॉन्च, AI ट्रांसलेशन, AI ट्रांस्क्रिप्शन जैसे फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.