हुवावे वाई3 (2017) स्मार्टफोन लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

हुवावे ने अपना नया स्मार्टफोन वाई3 2017 बजट स्मार्टफोन आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। चीनी कंपनी ने हुवावे वाई3 2017 को स्पेसिफिकेशन के साथ अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। हुवावे वाई3 2017 स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता की जानकारी कंपनी ने नहीं दी है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 15 मई 2017 15:05 IST
हुवावे ने अपना नया स्मार्टफोन वाई3 (2017) बजट स्मार्टफोन आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। चीनी कंपनी ने हुवावे वाई3 (2017) को स्पेसिफिकेशन के साथ अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। हुवावे वाई3 (2017) स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता की जानकारी कंपनी ने नहीं दी है। हुवावे वाई3 2017 स्मार्टफोन ब्लू, ग्रे, गोल्ड, पिंक और व्हाइट कलर  वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

हुवावे वाई3 (2017) में 5 इंच  (854 x 480 पिक्सल) एफडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले है। इस फोन को 1.1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737एम प्रोसेसर और 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6580 प्रोसेसर के साथ दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस फोन में 1 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी की बात करें तो वाई3 (2017) में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। जबकि सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 2 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

हुवावे वाई3 2017 में एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। फोन को पावर देने के लिए 2200 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, ए-जीपीएस, यूएसबी जैसे फ़ीचर हैं। इसके अलावा फोन में प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एम्बियंट लाइट सेंसर और एक्सीलेरोमीटर सेंसर दिए गए हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737एम

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

2200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.