हुवावे ने उठाया EMUI 10 से पर्दा, नई मेट सीरीज़ के साथ होगा जारी

Huawei ने अपने आगामी EMUI 10 एक्सपीरियंस की पहली झलक को दिखाया है, ईएमयूआई 10 को कंपनी के नेक्स्ट-जेनरेशन स्मार्टफोन में प्री-लोड किया गया है।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 9 अगस्त 2019 17:07 IST

हुवावे ने उठाया EMUI 10 से पर्दा, नई मेट सीरीज़ के साथ होगा जारी

Huawei ने शुक्रवार को अपने आगामी EMUI 10 एक्सपीरियंस की पहली झलक को दिखाया है, ईएमयूआई 10 को कंपनी के नेक्स्ट-जेनरेशन स्मार्टफोन में प्री-लोड किया गया है। हुवावे ने खुलासा किया है कि नेक्स्ट जेनरेशन वाले मेट फोन में ईएमयूआई 10 का स्टेबल वर्जन दिया जाएगा। कंपनी ने इस बात की भी घोषणा की है कि 8 सितंबर को ईएमयूआई 10 का बीटा वर्जन जारी किया जाएगा और सबसे पहले Huawei P30-सीरीज़ के स्मार्टफोन को बीटा वर्जन मिलेगा। हुवावे के अनुसार, ईएमयूआई 10 पिछले ईएमयूआई वर्जन की तुलना में केवल साधारण अपग्रेड नहीं होगा।

हुवावे डेवलपर कॉन्फ्रेंस के दौरान HarmonyOS के साथ ईएमयूआई 10 को पेश किया गया है। ईएमयूआई 10 नया यूआई, इसके अलावा हुवावे स्मार्टफोन यूज़र द्वारा अनुरोध किए कुछ बदलाव भी देखने को मिलेंगे जैसे कि डार्क मोड आदि। कंपनी का कहना है कि थर्ड पार्टी डेवलपर एपीआई के जरिए हुवावे फोन में डार्क मोड का इस्तेमाल कर सकेंगे।

Advertisement
ईएमयूआई 10 अपग्रेडेड मैगजीन लॉक-स्क्रीन और कलरफुल ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले सपोर्ट के साथ आएगा। कंपनी द्वारा जारी वीडियो में दिख रहा है कि ईएमयूआई 10 इंटरफेस आखिर कैसा दिखाई देगा। नए यूआई एलीमेंट के अलावा ईएमयूआई 10 हुवावे एंड्रॉयड ऑटो रिप्लेसमेंट- HiCar के साथ आएगा। कंपनी के अनुसार, हाईकार 30 से अधिक ऑटोमोबाइल निर्माताओं द्वारा सपोर्ट किया जाता है और यह अभी 120 से अधिक कार मॉडल के साथ काम करता है।

परफॉर्मेंस में भी बड़ा इंप्रूवमेंट देखने को मिलेगा, हुवावे ने कहा कि ईएमयूआई 10 यूज़र को फास्ट और स्टेबल परफॉर्मेंस मिलेगा। कंपनी ईएमयूआई 10 से संबंधित अधिक जानकारी से जल्द पर्दा उठा सकती है। इसके अलावा हुवावे ने घोषणा की है कि कंपनी अपने हॉनर ब्रांड के अंतर्गत HarmonyOS से लैस अपने पहले स्मार्टफोन से शनिवार को पर्दा उठाएगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Huawei EMUI 10, EMUI 10, Huawei
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.