Huawei Pura 90 Pro हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब के फीचर्स, जानें कीमत

Huawei ने आज चीनी बाजार में अपना नया फोन Huawei Pura 90 Pro पेश कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2026 16:29 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Pura 90 Pro में 6.6 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • Huawei Pura 90 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Huawei Pura 90 Pro में 6000mAh की बैटरी दी गई है।

Huawei Pura 90 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Huawei

Huawei ने आज चीनी बाजार में अपना नया फोन Huawei Pura 90 Pro पेश कर दिया है। Pura 90 Pro के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में Kirin 9030S चिपेसट दिया गया है। आइए Huawei Pura 90 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Huawei Pura 90 Pro Price

Huawei Pura 90 Pro के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5499 युआन, 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5999 युआन, 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6499 युआन और 16GB+1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7499 युआन है। वहीं Pura 90 Pro पिंक गुआवा, ऑरेंज सोडा, कोकोनट व्हाइट और मलबेरी ब्लैक जैसे विकल्प में आता है।

Advertisement

Huawei Pura 90 Pro  Specifications

Huawei Pura 90 Pro में 6.6 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन, LTPO एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और हाई फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग है। Pura 90 Pro में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में Kirin 9030S चिपेसट दिया गया है। Pura 90 Pro ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में HarmonyOS 6.1 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Pura 90 Pro के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12.5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। यह फोन IP68 और IP69 रेटिंग से लैस है, जिससे धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित होता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10 लाख लोगों ने खरीदा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में 150 किमी से ज्यादा रेंज, कीमत ₹99,802 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर स्मार्टफोन की ऑफलाइन सेल्स में 20 प्रतिशत की गिरावट, प्राइसेज महंगे होने का असर
  2. PlayStation 5 की कुल सेल्स हुई 10 करोड़ यूनिट्स से ज्यादा, GTA 6 के लॉन्च से पहले बढ़ी डिमांड 
  3. Samsung का टैबलेट खरीदना हुआ महंगा, Galaxy Tab A11+ के सभी वेरिएंट्स की बढ़ी कीमत!
  4. BGMI 4.7 Update: रिलीज डेट हुई कंफर्म, गेम में आएंगे नए इवेंट और मिलेंगे एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड
  5. Redmi K100 Ultra में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. Vivo X500s में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा, 6.85 इंच डिस्प्ले
  7. सर्दियों में ठंड से बचाएंगे ये 5 रूम हीटर, कीमत ₹1,500 से भी कम!
  8. iQOO 16R के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. सर्दी में चला रहे हैं रूम हीटर तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
  10. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 3 महीने वाला प्लान है ज्यादा सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.