Huawei Pura 70 सीरीज जल्‍द देगी ग्‍लोबल मार्केट में दस्‍तक! होंगी ये खूबियां

Huawei Pura 70 series : मलयेशिया में इस सीरीज के आने का मतलब होगा कि बाकी मार्केट्स में भी नए हुवावे फोन्‍स पेश किए जाएंगे।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 30 अप्रैल 2024 18:39 IST
ख़ास बातें
  • हुवावे की नई स्‍मार्टफोन सीरीज जल्‍द होगी ग्‍लोबल मार्केट में लॉन्‍च
  • Huawei Pura 70 सीरीज को किया जाएगा पेश
  • मलयेशिया की SIRIM वेबसाइट पर स्‍पॉट हुए नए हुवावे फोन्‍स
चीनी स्‍मार्टफोन कंपनी हुवावे (Huawei) ने अपने होम मार्केट में Huawei Pura 70 सीरीज को लॉन्‍च किया है। कहा जाता है कि जल्‍द यह स्‍मार्टफोन सीरीज ग्‍लोबल मार्केट में पेश की जा सकती है। मलयेशिया की SIRIM वेबसाइट पर Huawei Pura 70 को मॉडल नंबर ADY-LX9 और Pura 70 Pro को मॉडल नंबर HBN-LX9 के साथ स्‍पॉट किया गया है। मलयेशिया में किसी भी फोन को लॉन्‍च करने के लिए SIRIM सर्टिफ‍िकेशन जरूरी होता है। मलयेशिया में इस सीरीज के आने का मतलब होगा कि बाकी मार्केट्स में भी नए हुवावे फोन्‍स पेश किए जाएंगे। 
 

चीन में लॉन्‍च हुए थे Huawei Pura 70 Ultra, Pura 70 Pro+ 

चीनी मार्केट में कंपनी ने Huawei Pura 70 Ultra, Pura 70 Pro+ को लॉन्‍च किया था। दोनों फोन्‍स में 6.8 इंच का OLED LTPO डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 1Hz से 120Hz है। इसमें इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर की भी सुविधा है। Pro+ मॉडल में में 5,050mAh की बैटरी दी गई है, जबकि Ultra में 5,200mAh की बैटरी है। दोनों फोन 100W वायर्ड और 80W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करते हैं। ये 20W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट करते हैं। 
Advertisement

Huawei Pura 70 Ultra और Pura 70 Pro+ में Kirin 9010 चिपसेट दिया गया है। ये एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड हार्मनी ओएस 4.2 पर चलते हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शंस के रूप में डुअल सिम, 5G, वाई-फाई 802.11ax, ब्लूटूथ 5.2, एनएफसी, एक आईआर ब्लास्टर और सैटेलाइट कॉलिंग की सुविधा है। ये फोन फोन IP68-रेटेड चेसिस से लैस हैं।
 

Huawei Pura 70 Ultra, Pura 70 Pro+ की कीमत

Huawei Pura 70 Ultra के 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत 9,999 युआन (लगभग 1,15,238 रुपये) और 16GB+1TB वेरिएंट की कीमत 10,999 युआन (लगभग 1,26,929 रुपये) है। यह स्टार ब्लैक, स्टारबर्स्ट व्हाइट, मोचा ब्राउन और चैनसन ग्रीन जैसे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
Advertisement

Pura 70 Pro+ के 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत 7,999 युआन (लगभग 92,280 रुपये) और 16GB+1TB वेरिएंट की कीमत 8,999 युआन (लगभग 1,03,971 रुपये) है। यह फैंटम ब्लैक, लाइट वूवेन सिल्वर और स्ट्रिंग वाइट जैसे कलर ऑप्शन में आता है। दोनों फोन चीन में खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4900 एमएएच

ओएस

HarmonyOS 4.2

रिज़ॉल्यूशन

1260x2844 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12.5-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5050 एमएएच

ओएस

HarmonyOS 4.2

रिज़ॉल्यूशन

1260x2844 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
  2. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  2. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  3. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  4. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
  5. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
  6. Oppo K14 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  7. YouTube Views बढ़ाने के चक्कर में 9 साल के बच्चे ने खर्च किए ₹1.13 करोड़, पिता को ऐसे चला पता
  8. Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील
  9. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
  10. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.