Huawei P30 Pro के 6 जीबी और 12 जीबी रैम वेरिएंट जल्द हो सकते हैं लॉन्च

ऐसा प्रतीत हो रहा है कि Huawei अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Huawei P30 Pro के नए वेरिएंट को लाने की तैयारी में है। हुवावे पी30 प्रो के दो वेरिएंट उतारे जा सकते हैं एक 12 जीबी रैम और दूसरा 6 जीबी रैम के साथ।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 18 जून 2019 13:14 IST
ख़ास बातें
  • Huawei P30 Pro में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है
  • Huawei P30 Pro की बैटरी 4,200 एमएएच की है
  • Huawei P30 Pro के 6 जीबी, 12 जीबी रैम वेरिएंट हुए टीना पर लिस्ट

Huawei P30 Pro के 6 जीबी और 12 जीबी रैम वेरिएंट जल्द हो सकते हैं लॉन्च

ऐसा प्रतीत हो रहा है कि Huawei अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Huawei P30 Pro के नए वेरिएंट को लाने की तैयारी में है। हुवावे पी30 प्रो के दो वेरिएंट उतारे जा सकते हैं एक 12 जीबी रैम और दूसरा 6 जीबी रैम के साथ। Huawei P30 Pro के नए 6 जीबी रैम और 12 जीबी रैम वेरिएंट को चीनी सर्टिफिकेशन साइट टीना (TENAA) पर लिस्ट किया गया है जो इस बात का संकेत दे रहा है कि Huawei P30 Pro के इन नए वेरिएंट को जल्द चीन में लॉन्च किया जा सकता है।

याद करा दें कि Huawei P30 Pro के 8 जीबी रैम वेरिएंट के साथ तीन स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किए गए थे- 128 जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी। लेकिन अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि Huawei अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन हुवावे पी30 प्रो के नए रैम वेरिएंट को लॉन्च करने की तैयारी में है। Huawei P30 Pro  के नए 6 जीबी रैम और 12 जीबी रैम वेरिएंट को Gizmochina पर स्पॉट किया गया था।

नए Huawei P30 Pro वेरिएंट की टीना लिस्टिंग में मॉडल नंबर VOG-AL00m दिख रहा है। साथ ही 6 जीबी, 8 जीबी और 12 जीबी रैम वेरिएंट को लिस्ट है। अन्य स्पेसिफिकेशंस और स्टोरेज वेरिएंट समान हैं। फ्लैगशिप के नए वेरिएंट के टीना डेटाबेस को पांच दिनों पहले पब्लिश किया गया था। इसके अतिरिक्त कंपनी Huawei P30 के 12 जीबी रैम वेरिएंट को भी लॉन्च कर सकती है जिसे इस महीने के शुरुआत में टीना पर स्पॉट किया गया था।

हुवावे ने अभी तक Huawei P30 Pro के नए 6 जीबी रैम और 12 जीबी रैम वेरिएंट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हालांकि, टीना लिस्टिंग से इस बात का संकेत मिला है कि नए मॉडल को जल्द चीन में उतारा जा सकता है। लेकिन इन्हें ग्लोबल मार्केट में कब तक उतारा जा सकता है इस बात की फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Useful 5X optical and 10X hybrid zoom
  • Superb low-light photo quality
  • Lots of storage and RAM
  • Great overall performance
  • Very good battery life
  • Bad
  • Slightly underwhelming display
  • Limited flexibility with EMUI 9.1
  • Optical zoom doesn’t work in low light
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.47 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 980

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

40-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  6. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  8. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  10. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.