Huawei P20 Lite 2019 लॉन्च होने से पहले रिटेल वेबसाइट पर लिस्ट

Huawei P20 Lite में 6.4 इंच का आईपीएस डिस्प्ले होगा। वो भी होल-पंच डिज़ाइन के साथ। होल-पंच को ऊपर की तरफ बायीं ओर जगह मिली है। इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा है।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 12 जून 2019 18:07 IST
ख़ास बातें
  • Huawei P20 Lite 2019 में होंगे चार रियर कैमरे
  • 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस होगा Huawei P20 Lite 2019
  • हुवावे पी20 लाइट 2019 में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर होगा
Huawei बीते साल लॉन्च किए गए P20 Lite स्मार्टफोन के अपग्रेडेड वर्ज़न पर काम कर रही है। इस स्मार्टफोन को Huawei P20 Lite 2019 के नाम से जाना जाएगा। लीक हुए रेंडर की मदद से हम इस फोन के डिज़ाइन से पहले ही रूबरू हो चुके हैं। यह पुराने मॉडल की तुलना में बड़ा अपग्रेड होगा। अब Huawei P20 Lite को स्विटज़रलैंड की रिटेलर वेबसाइट MediaMarkt पर लिस्ट कर दिया गया है। इससे फोन के स्पेसिफिकेशन और कथित कीमत सार्वजनिक हो गई है।

रिटेलर वेबसाइट की लिस्टिंग के मुताबिक, Huawei P20 Lite में 6.4 इंच का आईपीएस डिस्प्ले होगा। वो भी होल-पंच डिज़ाइन के साथ। होल-पंच को ऊपर की तरफ बायीं ओर जगह मिली है। इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा है।

पहले दावा किया गया था कि यह फोन 5.84 इंच की स्क्रीन के साथ आएगा। लेकिन लिस्टिंग ने इस दावे की हवा निकाल दी है। Huawei P20 Lite 2019 में हुवावे किरिन 710 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज होगी।

इसके अलावा फोन चार रियर कैमरों के साथ आएगा। पिछले हिस्से पर 16 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर होंगे। कैमरा सेंसर के बारे में और जानकारी फिलहाल नहीं उपलब्ध है।
Advertisement

दावा है कि Huawei P20 Lite 2019 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9 पर चलेगा। इसमें 4000 एमएएच की बैटरी होगी और कैपसिटिव फिंगरप्रिंट सेंसर भी पिछले हिस्से पर होगा।
Advertisement

रिटेलर लिस्टिंग के मुताबिक, हुवावे पी20 लाइट 2019 को क्रश ब्लू, चार्मिंग रेड और मिडनाइट ब्लैक रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी कीमत करीब 20,960 रुपये होगी। मार्केट में इसकी भिड़ंत Samsung Galaxy M40 से होगी। यह देखना रोचक होगा कि Huawei P20 Lite 2019 को कब तक भारत में पेश किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Huawei, Huawei P20 Lite 2019
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  3. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.