Huawei Nova Flip फोन का सेल रिकॉर्ड, 72 घंटों में 45 हजार से ज्यादा यूनिट बिकीं!

Huawei Nova Flip का लॉन्च 8 अगस्त को हुआ था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 अगस्त 2024 09:37 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Nova Flip में 50 मेगापिक्सल रियर मेन कैमरा है।
  • फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा इसमें दिया गया है।
  • यह स्मार्टफोन HarmonyOS 4.2 पर रन करता है।

Huawei Nova Flip में 50 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा है।

Photo Credit: Huawei

Huawei Nova Flip को कंपनी ने हाल ही में चीन में लॉन्च किया था। हुवावे की नोवा सीरीज में यह पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन है। यह एक वर्टीकल फोल्डिंग मोबाइल है जिसमें इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाला 6.94 इंच का LTPO OLED प्राइमरी डिस्प्ले मिलता है। जबकि 2.14 इंच का OLED कवर डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 66W फास्ट चार्जिंग भी दी गई है। हुवावे ने फोन के लॉन्च के 72 घंटे बाद सेल के आंकड़े जारी किए। कंपनी के अनुसार, हुवावे नोवा फ्लिप ने सेल्स के मामले में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। 
 

Huawei Nova Flip Sale

Huawei Nova Flip का लॉन्च 8 अगस्त को हुआ था। चीन में लॉन्च हुआ यह वर्टीकल फोल्डेबल फोन Green, Pink, White, और Black जैसे लुभावने कलर्स में कंपनी ने पेश किया है। फोन की सेल 10 अगस्त से शुरू हुई थी। हुवावे ने इसकी सेल के बारे में बताते हुए कहा है कि Nova Flip के 72 घंटों के अंदर 45 हजार यूनिट्स बिके हैं। कंपनी का (via) दावा है कि पिछले साल इसी अवधि के दौरान लॉन्च हुए पुराने मॉडल्स की तुलना में यह सेल 85% ज्यादा है। इस लिहाज से कहा सकता है कि कंपनी का यह नया फोल्डेबल फोन मार्केट में एक हिट साबित हो सकता है।
 

Huawei Nova Flip price

Huawei Nova Flip के 256GB वेरिएंट की कीमत 5,288 युआन (लगभग 62,375 रुपये) है। इसके 512GB वेरिएंट की कीमत 5,688 युआन (लगभग 66,903 रुपये), और 1TB वेरिएंट की कीमत 6,488 युआन (लगभग 76,386) है। चीन में यह खरीद के लिए उपलब्ध है। 
 

Huawei Nova Flip specifications

Huawei Nova Flip में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाला 6.94 इंच का LTPO OLED प्राइमरी डिस्प्ले मिलता है और 2.14 इंच का OLED कवर डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 4,400mAh की बैटरी दी गई है जो कि 66W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो अनफोल्ड होने पर फोन की मोटाई सिर्फ 6.88mm है। इसका वजन 195 ग्राम है।

Huawei Nova Flip में 50 मेगापिक्सल रियर मेन कैमरा है। साथ में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा इसमें दिया गया है। यह स्मार्टफोन HarmonyOS 4.2 पर रन करता है। फोन में कई AI फीचर्स हैं जिसमें सब्जेक्ट रिमूवल टूल, इमेज से टेक्स्ट सिलेक्शन, इमेज जनरेशन आदि शामिल हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.94 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4400 एमएएच

ओएस

HarmonyOS 4.2

रिज़ॉल्यूशन

1136x2690 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
  2. Instagram अकाउंट से स्पैम या बॉट फॉलोअर्स कैसे करें डिलीट, जानें
  3. Tecno Camon Slim जल्द होगा लॉन्च, 5,600mAh हो सकती है बैटरी
  4. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  5. FIFA World Cup 2026 LIVE: भारत में कहां देख सकेंगे मैच? फ्री स्ट्रीमिंग का ऑप्शन भी मिलेगा
  6. iPhone, MacBook जल्द हो सकते हैं महंगे, Apple CEO ने बताई वजह
  7. Reliance AGM 2026: AI एजेंट, AI ऐप्स से AI डेटा सेंटर तक, ये हैं रिलायंस के 10 बड़े ऐलान
  8. भारत में Telegram को लगा झटका, कोर्ट ने बैन हटाने से किया इनकार
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  2. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  3. Reliance की Jio Platforms लाएगी 4 अरब डॉलर का मेगा IPO
  4. Reliance Jio AI Call Agent: अब फोन पर बात करते हुए होगा खाना ऑर्डर, कैब बुकिंग! जानें कैसे काम करेगा Jio AI कॉल एजेंट
  5. 80 किमी रेंज वाली Raleigh One इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, रिमूवेबल बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim जल्द होगा लॉन्च, 5,600mAh हो सकती है बैटरी
  7. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
  8. Reliance AGM 2026: AI एजेंट, AI ऐप्स से AI डेटा सेंटर तक, ये हैं रिलायंस के 10 बड़े ऐलान
  9. iPhone, MacBook जल्द हो सकते हैं महंगे, Apple CEO ने बताई वजह
  10. iQOO Z11i में मिल सकता है Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट, जल्द लॉन्च की तैयारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.