Huawei Nova 8 SE, Nova 8 SE High Edition लॉन्च, जानें खासियतें

Huawei Nova 8 SE फोन डीप सी ब्लू, मैजिक नाइट ब्लैक, सिल्वर मून स्टार्स और सकुरा स्नो क्लियर स्काई कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 5 नवंबर 2020 17:42 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Nova 8 SE दो एडिशन में आया है- एक स्टैंडर्ड और दूसरा 'हाई एडिशन'
  • स्टैंडर्ड 4जी सपोर्ट के साथ आता है
  • हाई एडिशन में 5जी सपोर्ट मौजूद है

चीन में Huawei Nova 8 SE की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है, जबकि सेल 11 नवंबर से शुरू होगी।

Huawei Nova 8 SE को चीन में Huawei Nova 8 सीरीज़ के पहले फोन के रूप में लॉन्च कर दिया गया है। यह Huawei Nova 7 SE का सक्सेसर हैं, जो कि इस साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था। हुवावे नोवा 8 एसई दो एडिशन में आया है- एक स्टैंडर्ड और दूसरा 'हाई एडिशन'। यह दोनों ही मॉडल अलग ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस हैं। हुवावे नोवा 8 एसई हाई रिजॉल्यूशन 5जी सपोर्ट के साथ आता है, जबकि स्टैंडर्ड वर्ज़न में यह सपोर्ट नहीं मिलता। इसके अलावा इन दो एडिशन में और कोई बदलाव मौजूद नहीं है।
 

Huawei Nova 8 SE price

हुवावे नोवा 8 एसई स्टैंडर्ड एडिशन के 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत  CNY 2,599 (लगभग 29,100 रुपये) है, जबकि Huawei Nova 8 SE High Edition के 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत CNY 2,699 (लगभग 30,200 रुपये) है। यह फोन डीप सी ब्लू, मैजिक नाइट ब्लैक, सिल्वर मून स्टार्स और सकुरा स्नो क्लियर स्काई कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। चीन में फोन की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है, जबकि सेल 11 नवंबर से शुरू होगी।

Huawei ने फिलहाल इसकी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
 

Huawei Nova 8 SE specifications

हुवावे नोवा 8 एसई एंड्रॉयड 10 आधारित EMUI 10.1 पर काम करता है। इस फोन में 6.53 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले फीचर किया गया है। हुवावे नोवा 8 एसई हाई एडिशन ऑक्टा-कोर डायमेंसिटी 800यू प्रोसेसर से लैस है, जबकि इसका स्टैंडर्ड एडिशन ऑक्टा-कोर डायमेंसिटी 720 प्रोसेसर के साथ आता है। यह दोनों ही फोन माली-जी57 जीपीयू और 8 जीबी रैम से लैस हैं।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए हुवावे नोवा 8 एसई क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है, जिसमें f/1.9 लेंस वाला 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा मौजूद है। इसके साथ f/2.4 अल्ट्रा-वाइड-लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा,  f/2.4 लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और f/2.4 लेंस वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। इस कैमरा सेटअप में 10एक्स डिज़िटल ज़ूम और 4के वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट मिलता है। फ्रंट में f/2.0 लेंस वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

हुवावे नोवा 8 एसई फोन में 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5 जी (हाई एडिशन ओनली), 4जी, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएसस/ए-जीपीएस और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मौजूद है। सेंसर्स की बात करें, तो इसमें ग्रेविटी सेंसर, कंपास, एंबिएंट लाइट सेंसर और प्रोक्सिमिटी सेंसर शामिल है। हुवावे नोवा 8 एसई फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन का डायमेंशन 161.6x74.8x7.46mm और भार 178 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 720

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

68-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 800

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

68-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.