Huawei Nova 8 के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक

हुवावे नोवा 8 सीरीज़ Huawei Nova 8 Pro के साथ आज लॉन्च की जाने वाली है। Huawei ने हुवावे नोवा 8 सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन पहले ही लॉन्च किया हुआ है, जो है Huawei Nova 8 SE। इसमें 66 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 720 प्रोसेसर मौजूद था।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2020 16:28 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Nova 8 में मिल सकता है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • हुवावे नोवा 8 किरिन 985 प्रोसेसर से हो सकता है लैस
  • फोन का प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा
Huawei Nova 8 के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले चीनी टेलीकॉम द्वारा लीक कर दिए गए हैं। लिस्टिंग के अनुसार, यग स्मार्टफोन दो वेरिएंट्स में दस्तक देगा एक 8 जी बी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज। यह स्मार्टफोन Nova 8 सीरीज़ से जुड़ा होगा, जिसमें Nova 8 Pro स्मार्टफोन भी मौजूद होगा। इस हैंडसेट को लेकर कहा गया है कि इसमें 6.5 इंच होल-पंच डिस्प्ले के साथ स्क्रीन के बीचो-बीच सेल्फी कैमरा कटआउट भी स्थित होगा।

चीनी टेलीकॉन लिस्टिंग के अनुसार, Huawei Nova 8 का मॉडल नंबर ANG-AN00 है। जैसे कि हमने पहले बताया इस फोन में दो विकल्प मिलेंगे एक 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज। इन वेरिएंट्स की कीमत की जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की है। लिस्टिंग में दिखता है कि फोन में 6.5 फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) ओलेड होल-पंच डिस्प्ले मौजूद होगा। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और ग्लास व पॉली कार्बोनेट चेसिस की सुविधा दी जाएगी।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए हुवावे नोवा 8 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। Huawei प्राइमरी कैमरा के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और बाकि के दो 2 मेगापिक्सल के कैमरे दे सकती है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। खबरों की मानें, तो इस स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 10 आधारित EMUI 11 प्री-इंस्टॉल मिलेगा। लिस्टिंग में खुलासा हुआ है कि फोन किरिन 985 प्रोसेसर और 3,800 एमएएच बैटरी के साथ दस्तक देगा। लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले GizmoChina द्वारा सार्वजनिक की गई थी।

हुवावे नोवा 8 सीरीज़ Huawei Nova 8 Pro के साथ आज लॉन्च की जाने वाली है। Huawei ने हुवावे नोवा 8 सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन पहले ही लॉन्च किया हुआ है, जो है Huawei Nova 8 SE। इसमें 66 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 720 प्रोसेसर मौजूद था।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  2. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  4. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.