Huawei Nova 5T से 25 अगस्त को उठेगा पर्दा, होल-पंच सेल्फी कैमरा से हो सकता है लैस

Huawei Nova 5T: हुवावे अपनी नोवा सीरीज़ में एक नया स्मार्टफोन उतारने की तैयारी में है। जानें हुवावे नोवा 5टी के बारे में।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 22 अगस्त 2019 10:50 IST
ख़ास बातें
  • हुवावे नोवा 5 सीरीज़ का हिस्सा हैं Nova 5, Nova 5 Pro, Nova 5i, Nova 5i
  • Huawei Nova 5T एंड्रॉयड एंटरप्राइज सॉल्यूशन डायरेक्टरी में था लिस्ट
  • हुवावे नोवा 5टी में हो सकती है 5.5 इंच की स्क्रीन

Huawei Nova 5T से 25 अगस्त को उठेगा पर्दा, होल-पंच सेल्फी कैमरा से हो सकता है लैस

Huawei अपनी नोवा सीरीज़ में एक नया स्मार्टफोन उतारने की तैयारी में है। हुवावे के मलेशिया यूनिट ने हाल ही में फेसबुक पर एक टीज़र इमेज़ को जारी कर Huawei Nova 5T स्मार्टफोन से संबंधित एक अहम जानकारी को साझा किया है। तस्वीर में इस बात का जिक्र है कि कंपनी 25 अगस्त को #WeAreNova Fashion Showcase में फोन के पहले लुक से पर्दा उठाएगी। ऐसा कहा जा रहा है कि हुवावे नोवा 5टी कंपनी के हॉनर 20 का ही एक अवतार हो सकता है।

हुवावे के मलेशिया यूनिट ने फेसबुक पोस्ट के जरिए हुवावे नोवा 5टी के लॉन्च तारीख की घोषणा की है। हालांकि कंपनी ने फोन के बारे में कोई अन्य जानकारी को साझा नहीं किया है। हुवावे नोवा 5 सीरीज़ में पहले से ही Huawei Nova 5, Nova 5 Pro, Nova 5i और Nova 5i Pro स्मार्टफोन शामिल हैं। हुवावे नोवा 5टी इस सीरीज़ का पांचवा फोन होगा।

हाल ही में हुवावे नोवा 5टी को गूगल एंड्रॉयड एंटरप्राइज सॉल्यूशन डायरेक्टरी में स्पॉट किया गया था लेकिन बाद में लिस्टिंग को हटा दिया गया था। अगर गूगल एंड्रॉयड एंटरप्राइज सॉल्यूशन डायरेक्टरी में लिस्ट हुए स्पेसिफिकेशन ठीक हुए थे तो यह फोन 5.5 इंच होल-पंच स्क्रीन, 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज वेरिएंट के साथ उतारा जा सकता है।

हालांकि, अगर नोवा 5टी कंपनी के Honor 20 का ही एक अवतार हुआ तो इसमें 6.26 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) ऑल-व्यू डिस्प्ले होगा। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 होगा। सेल्फी कैमरा को होल-पंच में जगह मिल सकती है। फोन में हाईसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम हो सकता है। फोन में जान फूंकने के लिए 3,750 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।
Advertisement

फोन के पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरे हो सकते हैं, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। फिलहाल अभी अधिक विश्वसनीय जानकारी तो उपलब्ध नहीं है लेकिन 25 अगस्त को फोन से संबंधित आधिकारिक जानकारी से पर्दा उठ जागा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.