Huawei Nova 5 और Nova 5i होंगे 21 जून को लॉन्च

Huawei Nova 5i को सर्टिफिकेशन वेबसाइट TENAA पर लिस्ट किया गया है। इससे पता चला है कि फोन 6.4 इंच की फुल-एचडी+ (1080 x 2310 पिक्सल) स्क्रीन के साथ आएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 जून 2019 18:24 IST
ख़ास बातें
  • हुवावे नोवा 5आई में पिछले हिस्से पर चार कैमरे होंगे
  • किरिन 710 प्रोसेसर से लैस हो सकता है Huawei Nova 5i
  • 4 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज से लैस हो सकता है Huawei Nova 5i
Huawei Nova 5i बीते कुछ हफ्तों से सुर्खियों का हिस्सा रहा है। यह कई बार बेंचमार्किंग साइट और सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर लिस्ट हो चुका है। Huawei ने ऐलान किया है कि वह Huawei Nova 5 और Huawei Nova 5i को लॉन्च करेगी। दोनों ही स्मार्टफोन मिड-रेंज सेगमेंट के होंगे और इन्हें चीनी मार्केट में 21 जून को उतारा जाएगा। हम दोनों ही स्मार्टफोन को इसी इवेंट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं। देखा जाए तो Huawei Nova 5 कंपनी के Huawei Nova 4 का अपग्रेड होगा।

Huawei ने दोनों नए स्मार्टफोन के लॉन्च की अपडेट की जानकारी Weibo पर दी। ये होंगे- हुवावे नोवा 5 और हुवावे नोवा 5आई। Huawei Nova 5i को सर्टिफिकेशन वेबसाइट TENAA पर लिस्ट किया गया है। इससे पता चला है कि फोन 6.4 इंच की फुल-एचडी+ (1080 x 2310 पिक्सल) स्क्रीन के साथ आएगा। स्मार्टफोन में हाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। यह 6 जीबी रैम या 8 जीबी रैम के साथ आएगा। स्टोरेज 128 जीबी तक होगी। संभव है कि हैंडसेट का 4 जीबी रैम वेरिएंट भी लाया जाए। इस संबंध में जानकारी Nova 5i की Geekbench लिस्टिंग से मिली है।

हुवावे नोवा 5आई में पिछले हिस्से पर चार कैमरे होंगे। यहां 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और TOF कैमरा है। फोन में पिछले हिस्से पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। और एलईडी फ्लैश भी। दोनों ही स्मार्टफोन में होल-पंच डिज़ाइन दिया जाएगा। स्क्रीन में बायीं तरफ टॉप पर एक छेद में सेल्फी सेंसर को जगह मिलेगी। फोन के फ्रंट पैनल में 24 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर होगा। Huawei Nova 5i की बैटरी 3900 एमएएच की होगी और यह एंड्रॉयड पाई पर आधारित ईएमयूआई 9 पर चलेगा।

हुवावे नोवा 5 के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं उपलब्ध है। इसमें ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। इन स्मार्टफोन को 21 जून को लॉन्च किया जाएगा। संभवतः ये बिना गूगल सर्विसेज के आएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Huawei, Huawei Nova 5, Huawei Nova 5i

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 37000 रुपये गिरी Samsung के बड़ी डिस्प्ले वाले फ्लैगशिप फोन की कीमत, यहां मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e Vitara हुई महंगी
  2. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  3. WhatsApp में बदल गया मैसेज एडिटिंग का अंदाज! अब ज्यादा आसानी से कर सकेंगे सुधार
  4. Elon Musk से छिना ट्रिलिनेयर का खिताब, SpaceX का शेयर प्राइस गिरने का असर
  5. GTA 6 खरीदना पड़ेगा महंगा? शुरू हुई प्री-बुकिंग, सामने आया ऑफिशियल प्राइस
  6. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
  7. Redmi K90 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. बोरिंग Resume बनाना छोड़ो! ChatGPT से चंद मिनटों में ऐसे तैयार करें प्रोफेशनल CV
  9. Airtel का जबरदस्त ऑफर, ग्राहकों को फ्री मिल रहे 3800 रुपये के बेनिफिट्स, ऐसे करें क्लैम
  10. अब WhatsApp खुद बताएगा नंबर भरोसेमंद है या नहीं, आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.