Huawei ने लॉन्च किया 108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला Nova 13i स्मार्टफोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Huawei Nova 13i Android-बेस्ड EMUI 14.2 पर चलता है। फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट, 270Hz टच सैंपलिंग रेट और ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले फीचर के साथ 6.7-इंच फुल-HD+ (1,080 x 2,388 पिक्सल) LCD डिस्प्ले मिलता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 जनवरी 2025 21:29 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Nova 13i को मेक्सिको और म्यांमार के ई-स्टोर पर लिस्ट किया गया
  • 8GB+128GB वेरिएंट और 8GB + 256GB कॉन्फिगरेशन में आता है फोन
  • Huawei Nova 13 सीरीज में वेनिला मॉडल के साथ एक Pro मॉडल पहले से शामिल है

Photo Credit: Huawei

Huawei Nova 13i को चुनिंदा मार्केट में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने स्मार्टफोन को बिना शोर-शराबे के चुपचाप मेक्सिको और म्यांमार के ई-स्टोर पर लिस्ट कर दिया है। Snapdragon 680 चिपसेट पर काम करने वाला Nova 13 सीरीज का सबसे किफायती मॉडल 90Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले पैनल, 108-मेगापिक्सल मेन रियर कैमरा और 5000mAh बैटरी जैसी खासियतों से लैस आता है। इसमें 40W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है और यह Android-बेस्ड EMUI 14.2 पर चलता है। Huawei Nova 13 सीरीज में वेनिला मॉडल के साथ एक Pro मॉडल पहले से शामिल है, जो चीन में खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।
 

Huawei Nova 13i price, availability

Huawei Nova 13i को मेक्सिको और म्यांमार के ई-स्टोर पर खरीदने के लिए लिस्ट किया जा चुका है। मेक्सिको में इसके 8GB रैम और 256GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की कीमत MXN 5,999 (करीब 25,200 रुपये), जबकि म्यांमार में MYR 1,299 (करीब 24,700 रुपये) रखी गई है। स्मार्टफोन बेस 8GB+128GB वेरिएंट में भी आता है, जिसकी कीमत का खुलासा होना बाकी है। इसके व्हाइट और ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
Advertisement
 

Huawei Nova 13i specifications

Huawei Nova 13i Android-बेस्ड EMUI 14.2 पर चलता है। फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट, 270Hz टच सैंपलिंग रेट और ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले फीचर के साथ 6.7-इंच फुल-HD+ (1,080 x 2,388 पिक्सल) LCD डिस्प्ले मिलता है। फोन Qualcomm के एक पुराने Snapdragon 680 चिपसेट पर काम करता है, जिसे 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

Huawei Nova 13i में डुअल रियर कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें एक 108-मेगापिक्सल और दूसरा 2-मेगापिक्सल सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में होल-पंच कटआउट में 8-मेगापिक्सल सेंसर को फिट किया गया है।
Advertisement

Huawei के नए स्मार्टफोन में 5,000mAh बैटरी है, जो 40W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी ने अपने प्रोडक्ट पेज पर लिखा है कि यह शून्य से 62 प्रतिशत चार्ज होने में 30 मिनट का समय लेता है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। यह 4G फोन है, जो NFC और Type-C पोर्ट के साथ आता है। इसकी मोटाई 8.4mm और वजन 199 ग्राम है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2388 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  5. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  6. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  7. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  8. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  10. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.