Huawei Nova 12 Ultra के स्पेसिफिकेशंस लीक, Kirin 9000 SoC से होगा लैस

Huawei Nova 12 Ultra को Kirin 9000 चिपसेट दिया जा सकता है, वहीं हाल ही में लॉन्च हुई Huawei  Mate 60 फ्लैगशिप सीरीज में दिया गया था।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2023 16:50 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Nova 12 Ultra में Kirin 9000 चिपसेट दिया जा सकता है।
  • Huawei Nova 12 Ultra फोन 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।
  • Huawei Nova 12 Ultra में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद है।

Huawei Nova 11 में 6.70 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Huawei

Huawei कथित तौर पर बाजार में कई नए स्मार्टफोन लेकर आ रहा है। इनमें फ्लैगशिप P70 सीरीज और आगामी Nova 12 लाइनअप शामिल हैं, जो कि इस महीने चीन में लॉन्च होने की उम्मीद है। Nova 12 सीरीज के बारे में लगातार अफवाहें आ रही हैं। टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने हाल ही में एक लीक में Nova 12 Ultra टॉप-ऑफ-द-लाइन मॉडल के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। आइए Nova 12 Ultra के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Huawei Nova 12 Ultra के स्पेसिफिकेशंस


टिप्सटर के अनुसार, Huawei Nova 12 Ultra में फ्रंट-फेसिंग कैमरों के लिए दो छोटे कटआउट के साथ एक OLED डिस्प्ले दी जाएगी। अफवाह है कि इस ड्यूल कैमरा सेटअप में एक पावरफुल 60 मेगापिक्सल कैमरा, क्लोज-अप शॉट्स कैप्चर करने के लिए 2x जूम लेंस शामिल है। स्मार्टफोन के रियर में सुपर-सिरेमिक ग्लास बॉडी और बड़े 1/1.55-इंच सेंसर और वेरिएबल अपर्चर सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद है। हालांकि, अन्य कैमरा सेंसर की अभी जानकारी नहीं है।

Nova 12 Ultra को Kirin 9000 चिपसेट दिया जा सकता है, वहीं हाल ही में लॉन्च हुई Huawei  Mate 60 फ्लैगशिप सीरीज में दिया गया था। खास बात यह है कि लीक में टू-वे सैटेलाइट कम्युनिकेशन सपोर्ट का भी सुझाव दिया गया है। जिससे फोन को रिमोट एरिया में कनेक्ट किया जा सकेगा, जहां सेलुलर कवरेज उपलब्ध नहीं है। हालांकि लीक में बैटरी के साइज के बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन अफवाह है कि यह 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। Nova 12 Ultra की रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन के बारे में जानकारी नहीं है।
Advertisement

Nova 12 Ultra, Nova 12 सीरीज में प्रीमियम मॉडल होने की उम्मीद है, जिसमें कम से कम 3 अन्य फोन Nova 12 Lite, Nova 12 और Nova 12 Pro शामिल होने की अफवाह है। Huawei ने आधिकारिक तौर पर Nova 12 सीरीज की लॉन्च तारीख का खुलासा नहीं किया है, लेकिन नई लीक के आधार पर यह इस महीने किसी समय पर लॉन्च होने की उम्मीद है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  2. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  3. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  5. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  6. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  7. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  8. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  9. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  10. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.