Huawei MediaPad M5 Lite टैबलेट का नया अवतार भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Huawei MediaPad M5 Lite एंड्रॉयड 8.0 पर आधारित EMUI 8.0 पर चलता है। टैबलेट में माली टी830 जीपीयू के साथ आने वाला किरिन 659 प्रोसेसर दिया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 मार्च 2020 10:22 IST
ख़ास बातें
  • Huawei MediaPad M5 Lite में 7,500 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है
  • टैबलेट किरिन 659 प्रोसेसर के साथ आता है
  • मीडियापैड एम5 लाइट के 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 22,990 रुपये है

Huawei MediaPad M5 Lite की भारत में कीमत 22,990 रुपये है

Huawei MediaPad M5 Lite हुआवे ने शुक्रवार को भारत में मीडियापैड एम 5 लाइट टैबलेट का नया स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किया है। टैबलेट एम-पेन लाइट स्टाइलस के साथ आता है। टैबलेट का 3 जीबी रैम वेरिएंट भारत में पहले से मौजूद है और अब कंपनी ने इसका नया 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल लॉन्च किया है। मीडियापैड एम5 लाइट के 4 जीबी रैम वेरिएंट को भारत में 22,990 रुपये में लॉन्च किया गया है। नए हुआवे टैबलेट को फ्लिपकार्ट, क्रोमा और भारत के कई रिटेल स्टोर के जरिए खरीदा जा सकता है। हुआवे ने कहा है कि यह "एक्सक्लूसिव" ऑफर के साथ 6 मार्च को प्री-सेल के लिए उपलब्ध होगा।
 

Huawei MediaPad M5 Lite specifications

बिल्ट-इन हरमन कार्डन क्वाड स्पीकर्स के साथ आने वाले हुआवे मीडियापैड एम5 लाइट टैबलेट 10.1 इंच में फुल-एचडी आईपीएस मल्टी-टच डिस्प्ले शामिल है, जो 1,920x1,200 पिक्सल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। यह डिस्प्ले क्लैरिवीयू 5.0 फीचर की बदौलत अच्छा शार्पनेस पेश करता है। यह टेक्नोलॉजी इंटेलिजेंट एल्गोरिदम के आधार पर कंट्रास्ट और रंग सेट करती है और वीडियो अनुभव को बढ़ाती है।

Huawei MediaPad M5 Lite एंड्रॉयड 8.0 पर आधारित EMUI 8.0 पर चलता है। टैबलेट में माली टी830 जीपीयू के साथ आने वाला किरिन 659 प्रोसेसर दिया गया है। हुआवे ने कहा है कि कंपनी की हिस्टेन 5.0 ऑडियो एन्हांसमेंट तकनीक बाहरी शोर को कम करती है और कम-फ्रिक्वेंसी के साउंड इफेक्ट में सुधार करते हुए इफेक्टिव नॉइस कैंसलेशन प्रदान करती है।

टैबलेट का यूनिबॉडी डिज़ाइन मेटल से बना है। हुआवे मीडियापैड एम5 लाइट 10 में शामिल 2.5डी कर्व्ड ग्लास ऐज इसे प्रीमियम लुक देता है। हुआवे ने दावा किया कि यह डिवाइस 13 घंटे के वीडियो प्लेबैक बैटरी सपोर्ट के साथ आता है।
Advertisement

इस टैबलेट की बैटरी हुआवे "क्विकचार्ज" तकनीक के सपोर्ट के साथ आती है। नया हुवावे टैबलेट 9 वोल्ट / 2 एंपेयर 18 वॉट चार्जर के साथ आता है। एम-पेन लाइट स्टाइलस दबाव संवेदनशीलता की 2,048 लेयर्स को सपोर्ट करता है, जिससे यूज़र्स बेहद आसानी से नोट्स बना सकता है या ईमेल कर सकता है।

MediaPad M5 Lite टैबलेट में ऑटोफोकस के साथ 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और फिक्स्ड फोकस क्षमताओं के साथ 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल है। टैबलेट में 7,500 एमएएच की बेहद बड़ी बैटरी दी गई है, जो कंपनी के दावे अनुसार 2.9 घंटे से कम समय में पूरी तरह से चार्ज हो जाती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, एलटीई, ब्लूटूथ 4.2 आदि फीचर्स उपलब्ध हैं। टैबलेट का डायमेंशन 234.4x162.2x7.7 मिलिमीटर है और इसका वज़न 475 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

10.10 इंच

प्रोसेसर

Kirin 659

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

1920x1200 पिक्सल

रैम

3 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0 Oreo

स्टोरेज

32 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

7500 एमएएच
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  2. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  3. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  4. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  5. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  3. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  4. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  5. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  6. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  8. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  10. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.