50MP कैमरा, 5300mAh बैटरी के साथ फोल्डेबल फोन Huawei Mate X7 हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Huawei ने ग्लोबल मार्केट में Huawei Mate X7 लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2025 13:40 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Mate X7 में 8 इंच की फ्लेक्सिबल LTPO OLED इनर डिस्प्ले दी गई है।
  • Huawei Mate X7 में 6.49 इंच की 3D क्वी कर्व्ड LTPO OLED डिस्प्ले है।
  • Huawei Mate X7 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

Huawei Mate X7 में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Huawei

Huawei ने ग्लोबल मार्केट में नया Huawei Mate X7 लॉन्च कर दिया है। नए बुकस्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन में Kirin 9030 Pro चिपसेट दिया गया है। कंपनी इस फोन में 8 इंच की इंटरनल डिस्प्ले और 6.49 इंच की कवर डिस्प्ले प्रदान करती है। यह फोन 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस किया गया है। यहां हम आपको Huawei Mate X7 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Huawei Mate X7 Price

Advertisement

कीमत की बात करें तो Huawei Mate X7 के 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत यूरोप में EUR 2,099 (लगभग 2,20,000 रुपये) है। यह स्मार्टफोन ब्लैक, ब्रोकेड व्हाइट और नेबुला रेड में उपलब्ध है।

Huawei Mate X7 Specifications

Huawei Mate X7 में 8 इंच की फ्लेक्सिबल LTPO OLED इनर डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2210x2416 पिक्सल, 1Hz-120Hz रिफ्रेश रेट 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 2,500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। वहीं 6.49 इंच की 3D क्वी कर्व्ड LTPO OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2444 पिक्सल, 1Hz-120Hz रिफ्रेश रेट, पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स और 300Hz टच सैंपलिंग रेट है। इस स्मार्टफोन में Kirin 9030 Pro चिपसेट दिया गया है। वहीं 16GB RAM और 512GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। Mate X7 ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए HarmonyOS 6.0 पर काम करता है।

Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो Mate X7 के रियर में f1.4 से f4.0 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 40 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो RYYB कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5,300mAh की बैटरी दी गई है जो कि 66 वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50 वॉट वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP58+IP59 रेटिंग से लैस किया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में में 5जी, ब्लूटूथ 6,वाई-फाई, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Cover Display

6.49 इंच

Cover Resolution

1080x2444 पिक्सल

डिस्प्ले

8.00 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 40-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5110 एमएएच

ओएस

HarmonyOS 6

रिज़ॉल्यूशन

2210x2416 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.