Huawei ने लॉन्‍च किया फोल्‍डेबल फोन Mate X5, 2 डिस्‍प्‍ले, 4 कैमरा और सैटेलाइट कनेक्टिविटी जैसे फीचर

Huawei Mate X5 : फोन में 16 जीबी तक रैम और 512 जीबी स्‍टोरेज है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 सितंबर 2023 13:59 IST
ख़ास बातें
  • बिना किसी शोर-शराबे के लॉन्‍च हुआ फोल्‍ड फोन
  • हुवावे मॉल पर लिस्‍ट हुई डिवाइस
  • इस फोल्‍ड फोन में OLED LTPO डिस्‍प्‍ले है

फोन के प्रोसेसर पर कंपनी ने कुछ नहीं बताया है। इस वजह से डिवाइस की 5जी कनेक्टिविटी के बारे में भी जानकारी नहीं है।

Photo Credit: vmall

चीनी ब्रैंड हुवावे (Huawei) ने अपना नया फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन Huawei Mate X5 (हुवावे मेट एक्‍स5) लॉन्‍च कर दिया है। बिना किसी शोर-शराबे के इस फोन को सीधे हुवावे मॉल (Huawei Mal) पर लाया गया। यह पहली बार नहीं है, जब कंपनी ने किसी प्रोडक्‍ट को इस तरह से उतारा है। पूर्व में कई हुवावे डिवाइस सीधे हुवावे मॉल पर लाई गई हैं। हुवावे के फोल्‍ड फोन में बाहर की तरफ 6.4 इंच का OLED LTPO डिस्‍प्‍ले है, जबकि अंदर की साइड 7.85 इंच का फोल्‍डेबल OLED LTPO डिस्‍प्‍ले दिया गया है। फोन में 16 जीबी तक रैम और 512 जीबी स्‍टोरेज है। जानते हैं इसके प्राइस और बाकी खूबियां। 
 

Huawei Mate X5 के प्राइस और उपलब्‍धता 

Huawei Mate X5 को दो वेरिएंट में लाया गया है। 12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज और 16 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज। इसे फेदर ब्लैक, फेदर वाइट, फेदर गोल्ड, ग्रीन माउंटेन दाई (Green Mountain Dai) और फैंटम पर्पल जैसे कलर ऑप्‍शंस में खरीदा जा सकेगा। 
Advertisement

कंपनी ने Huawei Mate X5 कलेक्टर एडिशन को भी पेश किया है, जिसमें 16 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज और 1 टीबी स्टोरेज मिलेगा। फोन की कीमतों का पता अभी नहीं चला है। डिवाइसेज को 15 सितंबर से बिक्री के लिए लाया जा सकता है। ग्‍लोबल उपलब्‍धता पर कंपनी ने कुछ नहीं बताया है। 
 

Huawei Mate X5 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

Huawei Mate X5 का फ्रंट डिस्‍प्‍ले जोकि 6.4 इंच का है, उसमें 2504 x 1080 पिक्‍सल रेजॉलूशन मिलता है। अंदर की तरफ मौजूद 7.85 इंच के फोल्‍डेबल डिस्‍प्‍ले में 2496 x 2224 पिक्‍सल का रेजॉलूशन है। दोनों ही डिस्‍पले में 120 हर्त्‍ज तक र‍िफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में साइड फेसिंग फ‍िंगरप्रिंट सेंसर है।  
Advertisement

फोन के प्रोसेसर पर कंपनी ने कुछ नहीं बताया है। इस वजह से डिवाइस की 5जी कनेक्टिविटी के बारे में भी जानकारी नहीं है। Huawei Mate X5 के फ्रंट में 8 एमपी का कैमरा और रियर में 50 एमपी का मेन सेंसर है। इनके अलावा 13 एमपी का अल्‍ट्रा वाइड लेंस और 12 एमपी का पेरिस्‍कोप लेंस फोन में दिया गया है। 

5,060mAh की बैटरी सपोर्ट के साथ आने वाली इस डिवाइस में 66W वायर्ड चार्जिंग मिलती है। साथ में 50W की वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है। यह फोन डुअल सैटेलाइट कनेक्टिविटी के साथ आता है, जिसका मलतब है कि यह सैटेलाइट नेटवर्क को भी सपोर्ट करता है।  
Advertisement


 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.85 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5060 एमएएच

ओएस

HarmonyOS 4

रिज़ॉल्यूशन

2496x2224 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  3. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  4. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  4. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  5. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  6. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  7. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  8. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  10. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.