हुवावे मेट 8 के टीज़र से हुआ खुलासा, 26 नवंबर को होगा लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 नवंबर 2015 11:37 IST
आखिकार हुवावे ने अपने अगले फैबलेट मेट 8 के लॉन्च के लिए टीज़र जारी कर ही दिया। इस हैंडसेट को 26 नवंबर को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। चीन की इस स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने 26 नवंबर के इवेंट की पुष्टि सोशल मीडिया साइट वीबो के जरिए की। साथ में यह भी खुलासा किया कि लॉन्च होने वाला डिवाइस मेट 8 फैबलेट ही है।
 
उम्मीद है कि हुवावे मेट 8 कंपनी के किरिन 950 चिपसेट से लैस होगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी का यह चिपसेट हाई-एंड डिवाइस में इस्तेमाल किया जाएगा। पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, मेट 8 में 6 इंच का क्यूएचडी डिस्प्ले, किरिन 950 चिपसेट और ओआईएस फ़ीचर से लैस 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा।
Advertisement

एक और रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हुवावे मेट मेटल फ्रेम वाला हैंडसेट है। दरअसल, फॉक्सकॉन कंपनी के एक कमर्चारी ने कथित तौर पर इस स्मार्टफोन की तस्वीर सार्वजनिक कर दी थी। बताया जा रहा है कि इस स्मार्टफोन को फॉक्सकॉन की फैक्ट्री में ही डेवलप किया जा रहा है।
पिछले हफ्ते कंपनी ने अपने हॉनर 5एक्स स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया था। मेटल बॉडी वाले इस फोन को हॉनर ग्लोरी प्ले 5एक्स के नाम से भी जाना जाएगा और इसके दो वेरिएंट पेश किए गए हैं। 2 जीबी वाले वेरिएंट की कीमत 999 चीनी युआन है और 3 जीबी रैम वाला वेरिएंट 1399 चीनी युआन में मिलेगा।

हॉनर 5एक्स एक डुअल सिम डिवाइस है जो डुअल 4जी स्टैंडबाय सपोर्ट के साथ आएगा। यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है और इसके ऊपर ईएमयूआई 3.1 स्किन का इस्तेमाल किया गया है। स्मार्टफोन में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस डिस्प्ले है। हैंडसेट 64-बिट ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 616 चिपसेट से लैस है और ग्राफिक्स के लिए मौजूद है एड्रेनो 405 जीपीयू। 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज वाले हॉनर 5एक्स की स्टोरेज को 128 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट में डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके अलावा एफ/2.2 एपरचर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  2. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  3. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A7 Pro का लॉन्च 11 सितंबर को, 8000mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग!
  2. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  3. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  4. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  5. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  6. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  7. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  8. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  10. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.