Huawei Mate 30 और Huawei Mate 30 Pro की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन लीक

Huawei Mate 30, Mate 30 Pro: आधिकारिक लॉन्च से पहले हुवावे मेट 30 और मेट 30 प्रो की वास्तविक तस्वीरें लीक हो गई हैं। जानें इनके लीक हुए स्पेसिफिकेशन के बारे में भी।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 18 सितंबर 2019 11:48 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Mate 30 Pro, Mate 30 के चार कलर वेरिएंट हो सकते हैं
  • हुवावे मेट 30 प्रो में हो सकती है 4,500 एमएएच की बैटरी
  • Huawei Kirin 990 SoC से लैस हो सकते हैं मेट 30 और मेट 30 प्रो

Huawei Mate 30, Mate 30 Pro: हुवावे मेट 30, मेट 30 प्रो की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन लीक

Huawei Mate 30, Mate 30 Pro: हुवावे अपनी फ्लैगशिप मेट सीरीज़ के अंतर्गत हुवावे मेट 30 और हुवावे मेट 30 प्रो स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। हुवावे मेट 30 और मेट 30 प्रो से संबंधित कई लीक पहले भी सामने आ चुके हैं। Huawei Mate 30 और Mate 30 Pro के कई रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) पहले भी लीक हो चुकी हैं लेकिन अब आधिकारिक लॉन्च से पहले हुवावे मेट 30 और मेट 30 प्रो की वास्तविक तस्वीरें लीक हो गई हैं। कुछ समय पहले लीक से फोन की बैटरी और फास्ट चार्जिंग क्षमता के बारे में भी संकेत मिला था।

Huawei ने चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर एक वीडियो टीज़र को शेयर किया है जिसमें दो प्लेयर टेबल टेनिस खेलते नज़र आ रहे हैं। यह संभवतः Huawei Mate 30 Pro के 'वॉटरफॉल' कर्व्ड डिस्प्ले डिज़ाइन पर साइड कंट्रोल का एक इशारा है। हुवावे मेट 30 प्रो और Mate 30 की वास्तविक तस्वीरें स्लैशलीक द्वारा लीक की गई हैं।
Advertisement

इन तस्वीरों से हुवावे मेट 30 प्रो में वाटरफॉल स्क्रीन की झलक देखने को मिलती है। मेट 30 प्रो के साथ मेट 30 को भी लीक किया गया है। स्लैशलीक के एक अन्य लीक से इस बात का संकेत मिलता है कि Huawei Mate 30 Series के चार कलर वेरिएंट हो सकते हैं। इन कलर वेरिएंट के बारे में टिप्स्टर इवान ब्लास ने जानकारी दी थी। इवान ब्लास द्वारा लीक रेंडर से संकेत मिला है कि फोन के स्पेस सिल्वर, कॉस्मिक पर्पल, ब्लैक और एमराल्ड ग्रीन कलर वेरिएंट को उतारा जा सकता है।

पिछले लीक से पता चला था कि हुवावे मेट 30 प्रो में किरिन 990 चिपसेट और 8 जीबी रैम हो सकती है। इसके अलावा यह भी पता चला था कि फोन Android 10 पर चलेंगे। फोन के पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरे, 40 मेगापिक्सल के दो सेंसर और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर हो सकता है। हाल ही में सामने आए लीक को एक्सडीए डेवलपर द्वारा पब्लिश किया गया है और यह इस बात का संकेत देता है कि फोन 7680 फ्रेम प्रति सेकेंड वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता से लैस होगा।
Advertisement

लीक से इस बात का भी पता चला है कि फोन में जान फूंकने के लिए 4,500 एमएएच की बैटरी होगी जो 40 वॉट फास्ट चार्जिंग और 27 वॉट सुपरवायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है। हुवावे मेट 30 सीरीज़ को 19 सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

हाईसिलिकॉन किरिन 990

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

40-मेगापिक्सल + 40-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1176x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.62 इंच

प्रोसेसर

हाईसिलिकॉन किरिन 990

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

40-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.