Huawei Mate 20 Pro से आज उठेगा पर्दा, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है इसमें

हुवावे आज लंदन में आयोजित इवेंट के दौरान Huawei Mate 20, Mate 20 Pro और Mate 20X को लॉन्च करेगी। उम्मीद है कि हुवावे के तीनों ही स्मार्टफोन हाईसिलिकॉन किरिन 980 चिपसेट, तीन रियर कैमरे और फ्रंट पैनल पर नॉच डिजाइन के साथ आ सकते हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2018 10:56 IST
ख़ास बातें
  • इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस हो सकता है Huawei Mate 20 Pro
  • Huawei Mate 20 के बैक पैनल पर है फिंगरप्रिंट सेंसर
  • किरिन 980 चिपसेट से लैस हो सकता है हुवावे मेट 20 प्रो

Huawei Mate 20, Mate 20 Pro और Mate 20X से आज उठेगा पर्दा

Photo Credit: WinFuture.de

हैंडसेट निर्माता कंपनी हुवावे आज लंदन में आयोजित इवेंट के दौरान Huawei Mate 20, Mate 20 Pro और Mate 20X को लॉन्च करेगी। उम्मीद है कि हुवावे के तीनों ही स्मार्टफोन हाईसिलिकॉन किरिन 980 चिपसेट, तीन रियर कैमरे और फ्रंट पैनल पर नॉच डिजाइन के साथ आ सकते हैं। उम्मीद है कि मेट 20 और मेट 20 प्रो पिछले साल लॉन्च हुए मेट 10 सीरीज के अपग्रेड वर्जन होंगे। अटकलें लगाई जा रही हैं कि Huawei Mate 20 Pro में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। दोपहर 2 बजे BST (भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे) लॉन्च इवेंट शुरू होगा। इवेंट शुरू होने के बाद स्ट्रीमिंग देखने के लिए खबर में दिए लिंक के प्ले बटन पर क्लिक करें।
 

Huawei Mate 20 Pro की कीमत और स्पेसिफिकेशन

हुवावे मेट 20 की यूरोपियन मार्केट में कीमत 799 यूरो (लगभग 68,400 रुपये), मेट 20 प्रो की कीमत 1,080 यूरो (लगभग 92,300 रुपये) हो सकती है। Huawei Mate 20 ब्लू और ट्विलाइट रंग में और Mate 20 Pro ब्लू, ट्विलाइट और ब्लैक रंग में बेचा जाएगा। मेट 20एक्स की कीमत से पर्दा लॉन्च इवेंट के दौरान ही उठेगा।
Advertisement

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Huawei Mate 20 में 6.43 इंच (1080x2244 पिक्सल) फुल एचडी+ टीएफटी एलसीडी पैनल है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 होगा। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए ऑक्टा-कोर हाईसिलिकॉन किरिन 980 चिपसेट के साथ 4 जीबी रैम मिलेगी। पावर बैकअप के लिए हुवावे मेट 20 में 4,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। सिक्योरिटी के लिए बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक के साथ आ सकता है।


Huawei Mate 20 Pro स्मार्टफोन 6.39 इंच क्वाड एचडी+ (1440x3120 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले के साथ आएगा। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए हाईसिलिकॉन किरिन 980 चिपसेट के साथ 8 जीबी रैम मिलेगा। Mate 20 Pro गूगल के लेटेस्ट एंड्रॉयड 9.0 पाई के साथ ईएमयूआई 9.0 स्किन पर चलेगा। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 128 जीबी स्टोरेज मिलेगी। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए Huawei नया नैनोएसडी कार्ड स्लॉट दे सकती है। कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में जान फूंकने के लिए हुवावे मेट 20 प्रो में 4,200एमएएच की बैटरी होगी। सिक्योरिटी के लिए बैक पैनल पर नहीं बल्कि इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है।

उम्मीद है कि तस्वीर और वीडियो के लिए मेट 20 और मेट 20 प्रो में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, एफ/1.8 अपर्चर 40 मेगापिक्सल का सेंसर, एफ/2.4 अपर्चर 20 मेगापिक्सल का सेंसर और तीसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। बैक पैनल पर मौजूद रियर कैमरा 5एक्स ऑप्टिकल जूम और अल्ट्रा मैक्रो शॉट लेने में सक्षम होगा। मेट 20एक्स के स्पेसिफिकेशन और कीमत से संबंधित फिलहाल कोई लीक रिपोर्ट सामने नहीं आई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  2. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  3. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  2. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  7. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  8. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  9. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.