Huawei Enjoy Z 5G लॉन्च, तीन रियर कैमरे और 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है खासियत

Huawei Enjoy Z 5G की कीमत चीन में CNY 1,699 (करीब 18,900 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 25 मई 2020 12:55 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Enjoy Z 5G की बैटरी 4,000 एमएएच की है
  • Huawei Enjoy Z 5G डाइमेंसिटी 800 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से है लैस
  • 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर के साथ आता है हुवावे एन्जॉय ज़ेड 5जी
Huawei Enjoy Z 5G को चीनी मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। हुवावे ब्रांड के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन की अहम खासियत है 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप। यह वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच और रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। रियर कैमरे को पिछले हिस्से पर टॉप में बॉयीं तरफ जगह मिली है। यह आयताकर मॉड्यूल में है। हुवावे एन्जॉय ज़ेड 5जी को मिडनाइट ब्लैक, स्काई ब्लू और पिंक रंग में लॉन्च किया गया है। फोन की स्टोरेज को नैनो मैमोरी कार्ड के ज़रिए बढ़ाना संभव है।
 

Huawei Enjoy Z 5G price, sale

हुवावे एन्जॉय ज़ेड 5जी की कीमत चीन में CNY 1,699 (करीब 18,900 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट को CNY 1,899 (करीब 20,200 रुपये) और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को CNY 2,199 (करीब 23,400 रुपये) में बेचा जाएगा। यह मिडनाइट ब्लैक, स्काई ब्लू और पिंक रंग में उपलब्ध कराया गया है।

Huawei Enjoy Z 5G को अभी भारत लाए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है।
 

Huawei Enjoy Z 5G specifications

हाइब्रिड डुअल-सिम हुवावे एन्जॉय ज़ेड 5जी एंड्रॉयड 10 पर आधारित EMUI 10.1 पर चलता है। इसमें 6.57 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है, 405 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 800 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज हाइब्रिड नैनो मैमोरी कार्ड के ज़रिए 256 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है।
Advertisement

Huawei Enjoy Z 5G तीन रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, एफ/ 1.8 अपर्चर के साथ। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। फ्रंट पैनल पर वाटरड्रॉप नॉच में 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर को जगह मिली है।

स्मार्टफोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह 22.5 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई 802.11 एसी, 5जी, यूएसबी टाइप-सी, जीपीएस  और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 160x75.32x8.35 मिलीमीटर है और वज़न 182 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.57 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.