हुवावे एन्जॉय 5 स्मार्टफोन लॉन्च, 4000 एमएएच की बैटरी से है लैस

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2015 12:56 IST
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे ने अपना नया हैंडसेट एन्जॉय 5 स्थानीय मार्केट में लॉन्च किया है। हुवावे एन्जॉय 5 स्मार्टफोन की कीमत 999 चीनी युआन (करीब 10,250 रुपये) है। चीन में इस हैंडसेट की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो गई है और इसकी बिक्री शुक्रवार से शुरू होगी।

हुवावे एन्जॉय 5 को अन्य मार्केट में भी लॉन्च किए जाने की संभावना है, संभवतः हॉनर प्ले 5एक्स के नाम से। हालांकि, कंपनी की ओर इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा गया है।
Advertisement

एन्जॉय 5 स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत 4000 एमएएच की बैटरी है। कंपनी के मुताबिक, यह 20 घंटे का टॉक टाइम और 24 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम देगी। इस बजट स्मार्टफोन में 4जी एलटीई कनेक्टिविटी भी मौजूद है। गौर करने वाली बात है कि Vmall की लिस्टिंग के मुताबिक एन्जॉय 5 में भारत में इस्तेमाल हो रहे दोनों एलटीई बैंड के लिए सपोर्ट मौजूद है।

हुवावे एन्जॉय 5 में 5 इंच (720x1280 पिक्सल) एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा और इसके ऊपर कंपनी का इमोशन यूआई 3.1 मौजूद होगा। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक (एमटी6735) प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए माली टी720 जीपीयू और मल्टीटास्किंग के लिए 2 जीबी का रैम मौजूद होगा। हुवावे एन्जॉय 5 की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के लिए सपोर्ट भी मौजूद है।
Advertisement

डुअल-सिम हैंडसेट एन्जॉय 5 में सीएमओएस सेंसर और एलईडी फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरे में 5 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसका डाइमेंशन 143.1x71.8x9.7 मिलीमीटर है और वज़न 160 ग्राम। अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर में 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, यूएसबी ओटीजी और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं।
Advertisement

गौरतलब है कि हुवावे के हॉनर ब्रांड ने पिछले हफ्ते अपने हॉनर 7 स्मार्टफोन के 16 जीबी वेरिएंट को भारत में 22,999 रुपये में लॉन्च किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  4. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  5. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  6. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  7. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  8. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  9. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  10. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.